राष्ट्रवाणी: 2×3 फीट की मांडा रोटी, चूल्हे की आंच और हाथों का हुनर, रोज 20 क्विंटल सेल2×3 फीट की मांडा रोटी, चूल्हे की आंच और हाथों का हुनर, ठंड में रोजाना 20 क्विंटल से ज्यादा की सेलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:28 ISTBurhanpur News: सर्दी का मौसम शुरू होते ही बुरहानपुर की मशहूर मांडा रोटी की मांग काफी बढ़ गई है. बिना बेलन के केवल हाथों पर घुमाकर फैलाई जाने वाली यह रोटी 2 बाय 3 फीट आकार की होती है. जिले की करीब 50 दुकानों पर रोजाना 20 क्विंटल से अधिक मांडा रोटी की बिक्री हो रही है. Burhanpur Food: सर्दी का मौसम शुरू होते ही बुरहानपुर की मशहूर मांडा रोटी की मांग काफी बढ़ गई है. आटे और मैदे के मिश्रण से तैयार होने वाली यह पारंपरिक रोटी अपने अनोखे आकार, स्वाद और बनाने के खास अंदाज के लिए जानी जाती है. सुबह होते ही शहर में मांडा रोटी की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो जाती है. ठंड का मौसम आते ही दुकानदारों के कारोबार में भी तेजी आ चुकी है. मांडा रोटी की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा आकार है. सामान्य रोटी की तुलना में यह काफी बड़ी होती है. इसका आकार करीब दो फीट बाय तीन फीट होता है. 2 बाय 3 फीट की एक मांडा रोटी को दो लोग आसानी से मिलकर खा सकते हैं. इसे देखने और खाने के लिए लोग बेहद उत्सुक रहते हैं. बाहर से बुरहानपुर आने वाले लोग भी इस खास रोटी का स्वाद लेना पसंद करते हैं. यह सिर्फ रोटी नहीं, बल्कि शहर की खानपान परंपरा का हिस्सा है. ऐसे होती है तैयार मांडा रोटी को बनाने का तरीका भी बहुत खास और आकर्षक है. इसे आम रोटियों की तरह बेलन से नहीं बेला जाता. कारीगर पहले आटे और मैदे का मिश्रण तैयार कर लोई बनाते हैं. इसके बाद वे लोई को अपने हाथों पर घुमाते हुए धीरे-धीरे फैलाते हैं. इस प्रक्रिया में कारीगरों को काफी अभ्यास, अनुभव और हुनर की जरूरत होती है. जिस कुशलता से कारीगर रोटी को हाथों पर घुमाकर बड़ा आकार देते हैं, उसे देखकर ग्राहक हैरान रह जाते हैं. इस रोटी की एक और खासियत इसे तैयार करने का पारंपरिक तरीका है. मांडा रोटी को चूल्हे की आंच पर पकाया जाता है. चूल्हे की आंच पर तैयार होने से रोटी का स्वाद और खुशबू अलग होती है. यही वजह है कि आज के आधुनिक समय में भी लोग इसके पारंपरिक स्वाद को बहुत पसंद करते हैं. Advertisement50 दुकानों पर इसकी सेल लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक मो. इलियास ने बताया कि मांडा रोटी की खासियत और मांग ठंड में बहुत बढ़ जाती है. बुरहानपुर जिले में इस समय करीब 50 दुकानें इस पारंपरिक रोटी का कारोबार कर रही हैं. ठंड शुरू होते ही दुकानों पर रोजाना 20 क्विंटल से अधिक मांडा रोटी की बिक्री हो रही है. बड़े आकार, चूल्हे पर पकने के तरीके और कारीगरों के हुनर की वजह से यह बुरहानपुर के खानपान की एक अलग पहचान बन चुकी है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Burhanpur,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 18:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

