राष्ट्रवाणी: खंडवा में 6 लेन का आइकॉनिक ब्रिज नर्मदा पर बनकर तैयार, आ गई उद्घाटन की डेट! 6 लेन का आइकॉनिक ब्रिज नर्मदा पर बनकर तैयार, खंडवा से इंदौर पहुंचने में लगेंगे 45 मिनट, आ गई उद्घाटन की डेट!Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:59 ISTKhandwa 6 Lane Bridge: इस ब्रिज का असर आने वाले समय में खंडवा की व्यापारिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे सकता है. जब इंदौर, महाराष्ट्र और आसपास के जिलों से आवागमन आसान होगा, तो व्यापारियों और कारोबारियों को माल लाने-ले जाने में सुविधा मिलेगी. क्षेत्र के बाजारों और व्यवसायों को भी इसका फायदा मिल सकता है. Khandwa News: खंडवा और निमाड़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है. इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर धनगांव से मोरटक्का के बीच मां नर्मदा नदी पर बन रहा 6 लेन का आइकॉनिक ब्रिज अब बनकर तैयार हो चुका है. करीब 1275 मीटर यानी 1.27 किलोमीटर लंबे इस पुल में कुल 30 स्पान बनाए गए हैं. अब इंतजार है तो बस इस पुल से वाहनों की नियमित आवाजाही शुरू होने का. NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष बिरला के अनुसार, 31 जनवरी 2027 तक इस ब्रिज को पूरी तरह वाहनों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है. जल्द शुरू होगा आवागमन फिलहाल इस ब्रिज के एक हिस्से से सीमित रूप से वाहनों की आवाजाही जारी है. हाल ही में खंडवा की ओर आने वाले बाएं हिस्से को बंद कर पुल के जॉइंट्स की सुरक्षा के लिए रबर पैकिंग का काम किया गया. यह काम पूरा होने के बाद अब पुल को पूरी तरह शुरू करने की तैयारी की जा रही है. 6 लेन का यह पुल शुरू होने के बाद पुराने नर्मदा पुल पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है. अभी पुराने पुल पर कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. खासकर छुट्टियों और त्योहारों के समय यात्रियों को जाम में काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है. नया पुल चालू होने से वाहनों को आने-जाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और सफर पहले के मुकाबले आसान हो सकेगा. खंडवा से इंदौर पहुंचने में 40 से 45 मिनट बचने की उम्मीद इस ब्रिज का फायदा सिर्फ खंडवा शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निमाड़ और आसपास के कई जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. खंडवा से इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों को पुराने पुल पर लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है. वहीं, महाराष्ट्र के इच्छापुर और एदलाबाद की ओर जाने वाले लोगों के लिए भी रास्ता सुविधाजनक होगा. पुल शुरू होने के बाद वाहन ज्यादा सुगमता से निकल सकेंगे और यात्रा के समय में भी कमी आने की उम्मीद है. LOCAL18 से बातचीत में सुनील जैन बताते हैं कि इस ब्रिज के बनने से कई जिलों के लोगों को राहत मिलेगी. उनके मुताबिक, खंडवा से इंदौर पहुंचने में करीब 40 से 45 मिनट तक का समय बच सकता है. यह पुल आम यात्रियों के साथ व्यापार और रोजगार के लिहाज से भी फायदेमंद साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बढ़ती हैं और लोगों को इसका सीधा लाभ मिलता है. ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं का सफर भी होगा आसान खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं. महाशिवरात्रि, सावन और अन्य पर्वों पर यहां आने वाले भक्तों की संख्या और बढ़ जाती है. ऐसे में पुराने नर्मदा पुल पर वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है. नया 6 लेन ब्रिज शुरू होने के बाद ओंकारेश्वर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है. सुनील जैन का कहना है कि पुल शुरू होने से श्रद्धालुओं को जाम में फंसने की परेशानी कम होगी और वे आसानी से तीर्थ नगरी तक पहुंच सकेंगे. Advertisementव्यापार बढ़ने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे सुनील जैन के मुताबिक, इस ब्रिज का असर आने वाले समय में खंडवा की व्यापारिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे सकता है. जब इंदौर, महाराष्ट्र और आसपास के जिलों से आवागमन आसान होगा, तो व्यापारियों और कारोबारियों को माल लाने-ले जाने में सुविधा मिलेगी. क्षेत्र के बाजारों और व्यवसायों को भी इसका फायदा मिल सकता है. व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनने की संभावना है.करीब 1.27 किलोमीटर लंबा यह 6 लेन का आइकॉनिक ब्रिज मां नर्मदा पर तैयार हुआ एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. 31 जनवरी 2027 तक इसे पूरी तरह शुरू करने का लक्ष्य है. इसके चालू होने से खंडवा, इंदौर, महाराष्ट्र और ओंकारेश्वर के बीच सफर पहले से ज्यादा सुविधाजनक होने की उम्मीद है. अब लोगों को इंतजार है उस दिन का, जब इस नए पुल पर नियमित रूप से वाहन दौड़ने लगेंगे और पुराने पुल के जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khandwa,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 17:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

