राष्ट्रवाणी: भैंस चोरी केस: रिश्वत की डिमांड 7 लाख, 2 लाख में सौदा तय; फिर जमकर हुआ हंगामाRajgarh News: भैंस चोरी से केस में रिश्वत की डिमांड 7 लाख, दो लाख में सौदा तय; फिर कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामाWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:56 ISTRajgarh News: राजगढ़ जिले में भैंस चोरी केस में रिश्वत मांगने को लेकर कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा हुआ. गांव वालों ने मांग की रिश्वतखोरों को तुरंत पकड़ा जाए. लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेने वालों को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन ट्रैप की जानकारी लीक हो गई और वह आए नहीं. इसी वजह से पूरा प्लान चौपट हो गया. गांव ने इस पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.राजगढ़ में भैंस चोरी केस में रिश्वत लेने को लेकर हंगामाRajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव वालों ने पुलिकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए. गांव वालों की तरफ से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भैंस के चोरों को पकड़ कर पुलिस के पास ले गए थे, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया और गांव के ही कुछ लोगों को पकड़ा गया. इसके बाद उन्हें पेश करने और मामला सुलटाने के लिए रिश्वत मांगी गई. बात यहीं नहीं रुकी. गांव वालों की तरफ से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिश्वत की शुरुआत 7 लाख की मांग से हुई थी. बाद में 3 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था. यह भी बताया जा रहा है कि तय सौदे के अनुसार 50 हजार रुपए पुलिस ले चुकी है. इसी बीच भैंस चोरी के मामले को लेकर गांव वाले एसपी से शिकायत करने गए, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. ट्रैप की जानकारी हुई लीक इसके बाद फिर फरियादियों की तरफ से लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया गया, जिसके बाद टीम कल ट्रैप करने आई थी, लेकिन जानकारी लीक हो गई. ब्यावरा में कल लोकायुक्त का ट्रैप पुलिसकर्मियों को भनक लगने के चलते सफल नहीं हो सका था. लेकिन कालीपीठ पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों पर शिकंजा जरूर कस दिया. मामले में ऑडियो, वीडियो लोकायुक्त के पास सुरक्षित हैं. संलिप्तता होने के कारण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. Advertisement गांव वालों ने न्याय देने की कर डाली मांग सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट को घेर लिया. गांव वालों ने कालीपीठ पुलिस के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और DGP तक पहुंची. सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा किया और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें कुछ नहीं चाहिए. सिर्फ न्याय चाहिए. गांव वालों ने थाना प्रभारी, SI, होमगार्ड सैनिक सहित पूरे थाना स्टाफ को निलंबित करने की मांग भी की. गांव वालों ने ट्रैप की गोपनीय जानकारी लीक होने और मोबाइल निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए. मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन इसके अलावा मुख्यमंत्री और DGP के नाम ADM को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है. ग्रामीणों की दो टूक चेतावनी भी दी है. उनकी तरफ से कहा गया है कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा. इसके अलावा सीएम हाउस तक पैदल मार्च करने की भी चेतावनी दी गई है. (रिपोर्ट-राहुल)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rajgarh,Madhya PradeshFirst Published :November 24, 2026, 18:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

