राष्ट्रवाणी: 8वें वेतन आयोग से पहले प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरीSalary Hike : प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की बढ़ने वाली है सैलरी, पीएम मोदी के बाद वित्त मंत्रालय ने दिया संकेतWritten by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 22:46 ISTSalary Hike : ऐसा लगता है कि 8वें वेतन आयोग से पहले ही प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों की जेब भरने वाली है. पहले पीएम मोदी और अब वित्त मंत्रालय ने कॉरपोरेट जगत से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, ताकि बाजार में खपत और डिमांड बढ़े और इकनॉमी को मजबूती मिले.सरकार ने प्राइवेट कंपिनयों से सैलरी बढ़ाने की अपील की है.नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों से सैलरी बढ़ाने की अपील करने के बाद अब वित्त मंत्रालय ने भी कॉरपोरेट जगत से सैलरी बढ़ाने की अपील की है. वित्त मंत्रालय की सचिव अनुराधा ठाकुर ने निजी कंपिनयों से कहा है कि वे अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएं, ताकि लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा पहुंचे. सरकार का मानना है कि सैलरी बढ़ेगी तो बाजार में डिमांड भी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी. दरअसल, उद्योग संगठन फिक्की की ओर से 19 नवंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कॉरपोरेट जगत से अपील की थी कि बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों में तालमेल बैठाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए. पीएम मोदी की बात को आगे बढ़ाते हुए वित्त सचिव अनुराधा ठाकुर ने भी कॉरपोरेट जगत से सैलरी नहीं बढ़ाने को लेकर शिकायत की है. सचिव ने कहा कि निजी सेक्टर के कर्मचारियों की सैलरी न बढ़ना चिंताजनक है और कंपनियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए. वित्त मंत्रालय ने क्या कहा पीएम मोदी की अपील के बाद वित्त मंत्रालय की सचिव ने भी कॉरपोरेट जगत से अपील की है. फिक्की के कार्यक्रम में शामिल वित्त सचिव ने कहा कि कंपनियों को उनके कर्मचारियों की सैलरी में आए ठहराव पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा तो बाजार में डिमांड बढ़ेगी. इससे उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार भी पैदा होंगे. कुल मिलाकर कंपनियों के इस कदम से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी. क्या कहा था पीएम ने फिक्की के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने उद्योग जगत से सीधा सवाल किया था कि जब सरकार ने कंपनियों को कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी राहत दी और नए टैक्स रिजीम में 12 लाख तक सीधी टैक्स छूट दे दी तो भी कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ रही है. पीएम मोदी ने दो टूक पूछा था कि जब सरकार ने कंपनियों को इतनी राहत दी है तो क्या उन्होंने नई भर्तियां की हैं और अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है. पीएम ने उद्योग जगत से रोजगार बढ़ाने और अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करने का साफ निर्देश दिया है. About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 20, 2026, 22:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

