राष्ट्रवाणी: रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन : सर्वे शुरू, लंबाई 191 KM, इन 10 शहरों को होगा फायदारेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन : सर्वे शुरू, लंबाई 191 KM, इन 10 शहरों को होगा फायदा, देखें रूट मैपWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:40 ISTRewari Jaipur Rail Line Route Map : रेवाड़ी-जयपुर के बीच 191 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं. रेलवे बोर्ड डीपीआर और फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे चुका है. जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के 34 गांवों में जमीन अधिग्रहण की जाएगी. गांवों की लिस्ट जल्द ही सामने आएगी. नई रेल लाइन का सर्वे शुरू हो चुका है. सर्वे के बाद करीब दो साल में इस रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा. इस रेल लाइन के बन जाने से सबसे ज्यादा फायदा हरियाणा-राजस्थान को होगा. यह रेल लाइन किन शहरों से गुजरेगी, आइये जानते हैं. रेवाड़ी-जयपुर के बीच बनेगी 191 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइनजयपुर. रेवाड़ी-जयपुर के बीच नई रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा. नई रेल लाइन 191 किलोमीटर लंबी होगी. इससे दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी. नई रेल लाइन हरियाणा के रेवाड़ी से नीमराणा, कोटपूतली होते हुए जयपुर जाएगी. नई रेल लाइन का सर्वे शुरू हो गया. सर्वे का बजट 5.73 करोड़ रुपये का है. इसके बाद डीपीआर बनाया जाएगा. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी के करीब 34 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. नई रेल लाइन बनने से अलवर-बांदीकुई रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा. जयपुर ग्रामीण बीजेपी सांसद राव राजेंद्र सिंह ने हाल ही में नई रेल लाइन के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी बैष्णव से मुलाकात की थी. उन्होंने एक ट्वीट के जरिये बताया था कि डीपीआर को अंतिम रूप दिए जाने के बाद नई रेल लाइन के निर्माण की औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी. इतना ही नहीं, जयपुर-रिंगस लाइन पर प्रस्तावित सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के अलावा बड़हल रेलवे स्टेशन को रीडेवलप करने का भी अनुरोध उन्होंने रेल मंत्री से किया है. इन शहरों से गुजरेगी नई रेल लाइन रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन बावल, शाहजहांपुर, नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, रघुनाथपुरा, प्रागपुरा, पावटा, शाहपुरा, मनोहरपुर होते हुए गुजरेगी. यानी इस रेल लाइन की शुरुआत हरियाणा के रेवाड़ी जिले से होगी. रेवाड़ी जिले के 34 गांवों से नई रेल गुजरेगी. इन गांवों की जमीन का जल्द ही अधिग्रहण होगा. इन गांवों की सूची जिला प्रशासन जल्द ही जारी करेगा. रेवाड़ी के बाद रेल लाइन अलवर जिले में प्रवेश करेगी. अलवर जिले के शाहजहांपुर, नीमराणा, बहरोड़ होते हुए जयपुर जाएगी. नीमराणा दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हिस्सा भी है लेकिन रेल से कनेक्ट नहीं है. जयपुर ग्रामीण बीजेपी सांसद राव राजेंद्र सिंह ने हाल ही में नई रेल लाइन के संबंध में ट्वीट के जरिये जानकारी दी थी… दिल्ली-हरियाणा राजस्थान को फायदा सीधे तौर पर देखा जाए तो इस नई रेल लाइन से तीन राज्यों दिल्ली-हरियाणा राजस्थान को फायदा होगा. साथ ही गुजरात-महाराष्ट्र को को भी एक नया रेल कॉरिडोर मिलेगा. इस नई रेल लाइन से ट्रेनें रेवाड़ी से सीधे जयपुर पहुच सकेंगी. इससे यात्रा समय में भी कमी आएगी. फिलहाल रेवाड़ी से जयपुर जाने के लिए बांदीकुई और अलवर होकर एक ही रेल लाइन है. इस वजह से इस रूट पर ट्रेनों का ज्यादा दबाव है. ट्रेनें भी लेट होती हैं. इस नई रेल लाइन बनने से कई गांव रेल सुविधा से जुड़ जाएंगे. पहली बार हरियाणा-राजस्थान के इस क्षेत्र के सैकड़ों रेल सेवा से कनेक्ट हो सकेंगे. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. दिल्ली-रेवाड़ी-जयपुर लाइन होगी डबल Advertisementदिल्ली-रेवाड़ी-जयपुर रेल रूट दिल्ली के सराय रोहिल्ला और दिल्ली कैंट से शुरू होगा है. गुरुग्राम-रेवाड़ी, अलवर-बांदीकुई होते हुए जयपुर जाता है. इसी रूट पर दिल्ली-अजमेर वंदेभारत, दिल्ली-जयपुर डबल डेकर जैसी सुपर फास्ट ट्रेनें चलती हैं लेकिन यह रूट अभी सिंगल है. इस रूट का 308 किलोमीटर लंबा हिस्सा भी डबल किया जाएगा.About the AuthorNews EditorAn accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with गूगल Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 18:40 ISTऔर पढ़ें

