राष्ट्रवाणी: Pushkar Mela: कबड्डी में विदेशी पर्यटकों पर भारी पड़े देशी खिलाड़ी, मारी बाजीPushkar Mela: कबड्डी के मैदान में देसी खिलाड़ियों का जलवा, विदेशी पर्यटकों को दी मात, हॉर्स डांस का वीडियो वायरलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:26 ISTPushkar Mela 2026: अजमेर के पुष्कर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देश-विदेश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मेले में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है. इसी दौरान मेला मैदान में देसी खिलाड़ियों और विदेशी पर्यटकों के बीच कबड्डी मुकाबला हुआ. वहीं, हॉर्स डांस प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र बनी रही. इन आयोजनों ने मेले की रौनक और दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया.ख़बरें फटाफट अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित हो रहा विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला अब पूरी तरह परवान पर है. मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और रोजाना अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मेला मैदान में देसी और विदेशी पर्यटकों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई इसके अलावा मेला मैदान में हॉर्स डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जो कि मेले में आकर्षण का केंद्र रही मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. कबड्डी के मैदान में देशी खिलाड़ियों के जोश, जुनून और शानदार खेल के आगे विदेशी खिलाड़ी टिक नहीं पाए. भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, ताकत और बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए 33-21 से मैच जीत लिया. खिलाड़ियों के बीच हुए कबड्डी के रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी और विदेशी दर्शक मैदान में मौजूद रहे. हॉर्स डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई वहीं, मेला कार्यक्रम के तहत मेला मैदान में आयोजित हॉर्स डांस प्रतियोगिता भी खास आकर्षण का केंद्र रही. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले घोड़ों ने अपने शानदार अंदाज और अनोखे डांस स्टेप से सभी का मन मोह लिया. प्रतियोगिता में किसी घोड़े ने लयबद्ध तरीके से कदमताल करते हुए ठुमके लगाए तो किसी ने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को हैरान कर दिया. घोड़ों की शानदार चाल और उनके मालिकों के इशारों पर किए गए करतब देखकर दर्शकों ने जमकर खुब तालियां बजाईं. कल से होगी धार्मिक मेले की शुरुआत पुष्कर मेला तीन चरणों में आयोजित किया जाता है जिसमें पशु मेला सांस्कृतिक मेला और धार्मिक मेला शामिल है. कार्तिक एकादशी से पवित्र सरोवर में पंच तीर्थ स्नान कल से शुरू होगा. इसके साथ ही धार्मिक मेले की भी शुरुआत होगी. धार्मिक मेले का समापन 24 नवंबर को महा स्नान के साथ संपन्न होगा. About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 19, 2026, 18:26 ISTऔर पढ़ें

