राष्ट्रवाणी: TIME 100: आलिया बनीं ‘टाइम’ की कवर गर्ल, आर्यन खान, जीतू भैया और दिलजीत भी छाएTIME 100: आलिया बनीं ‘टाइम’ की कवर गर्ल, आर्यन खान, जीतू भैया और दिलजीत दोसांझ समेत इन सेलेब्स को भी मिली जगहEdited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:26 ISTटाइम 100 नेक्स्ट की पहली भारत सूची जारी हो गई है. इस लिस्ट में आलिया भट्ट, आर्यन खान, दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल सहित कई प्रमुख हस्तियों को जगह मिली है. पत्रिका 12 दिसंबर को मुंबई में गाला का आयोजन कर रहा है.Image: News18 Engनई दिल्ली. ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की सूची जारी हो गई है. जहां कई बॉलीवुड सितारों को भी जगह मिली है. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, फिल्म निर्माता आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो सहित कई प्रमुख हस्तियों को पहली बार जारी ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ भारत सूची में शामिल किया गया है. यह सूची व्यवसाय, मनोरंजन, विज्ञान, खेल और वकालत के क्षेत्रों में भारत के भविष्य को आकार देने वाले उभरती हस्तियों को मान्यता देती है. मैगजीन की कवर पर आलिया भट्ट इस वैश्विक पत्रिका ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को शामिल करते हुए सूची जारी की है. भट्ट पत्रिका के एक कवर पर नजर आ रही हैं जबकि खान, कपाड़िया और रियो एक अन्य पेज पर साथ दिखाई दे रहे हैं. दिलजीत दोसांझ भी छाए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक, सीईओ और सीटीओ पवन कुमार चंदना पत्रिका के एक अलग कवर पर नजर आ रहे हैं. गायक दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर को भी इस सूची में जगह मिली है. Advertisementकिन कलाकारों को मिली ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की लिस्ट में जगह मनोरंजन जगत से अभिनेता जितेंद्र कुमार, सामंथा रुथ प्रभु, अली फजल, साई पल्लवी, ईशान खट्टर, नयनतारा, वेदांग रैना, विक्की कौशल, पार्वती थिरुवोथु और जहान कपूर सहित अन्य कलाकारों को शामिल किया गया है. फिल्ममेकर्स के नाम फिल्म निर्माता पा रंजीत और अनुपर्णा रॉय के साथ कलाकार आरुषि मुद्गल और इप्शिता चक्रवर्ती सिंह को भी इस सूची में शामिल किया गया है. संगीत जगत की हस्तियां संगीत श्रणी से अनिरुद्ध रविचंदर, अरिवु, दिलजीत दोसांझ, फहीम अब्दुल्ला, ईशान घोष, जसलीन रॉयल और प्रतीक कुहाड़ को जगह मिली है. पहली बार जारी इस सूची के जारी होने के मौके पर टाइम पत्रिका 12 दिसंबर को मुंबई में ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया गाला’ का आयोजन करेगी.About the AuthorSenior Sub Editorवर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।
बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 19, 2026, 18:26 ISTऔर पढ़ें

