राष्ट्रवाणी: चौकीदार का खिड़की से लटका मिला शव और गले में फंदा, बुरी तरह से बिलख रहे परिजनDamoh News: चौकीदार का खिड़की से लटका मिला शव और गले में फंदा, बुरी तरह से बिलख रहे परिजनReported by:Written by:Last Updated:November 19, 2026, 17:39 ISTDamoh News: मध्य प्रदेश के दमोह में पथरिया मंडी में चौकीदारी करने वाले शख्स का शव खिड़की से लटका हुआ मिला और उसके गले में फांसी का फंदा था. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों की तरफ से बताया गया है कि वह नशा नहीं करते थे और उनकी किसी से लड़ाई भी नहीं थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और परिजनों को सौंप दिया है.दमोह में खिड़की से लटका हुआ मिला शवDamoh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पथरिया कृषि उपज मंडी में गुरुवार को चौकीदार नन्हेलाल सेन (54) का शव फंदे से लटका हुआ मिला. बताया जा रहा है कि उनका शव छत पर खिड़की में फंदे से लटका हुआ था. सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करवाया है. बताया जा रहा है कि मृतक चौकीदार पथरिया के वॉर्ड नंबर-8 का निवासी थे और वह मंडी परिसर में ही रहते थे. भतीजे ने जताई हत्या की आशंका मृतक के भतीजे ने जानकारी देते हुए घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि खिड़की से फांसी लगाना संभव नहीं लग रहा है. ऐसा लगता है कि हत्या करके फंदे से लटकाकर आत्महत्या के तौर पर प्रतीत करने का प्रयास किया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है. भतीजे ने यह भी बताया कि चाचा पिछले छह महीने से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. हालांकि इसकी वजह उन्हें पता नहीं थी. अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सेन समाज के अध्यक्ष दीपेंद्र सेन ने कहा कि वह नशा नहीं करते थे और वहां पर पव्वा एक मिला है. हत्या करके उन्हें खिड़की से लटकाया गया है. हमारे यहां पहुंचने से पहले काफी भीड़ पहुंच चुकी थी. हत्या की सूचना मिलते ही जमा हो गई थी भीड़ मंडी सचिव ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे घटना की जानकारी मिली थी. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मंडी परिसर में कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई. Advertisementपुलिस कर रही मामले की जांच घटना के संबंध में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के मुख्य कारणों का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में पुलिस कई लोगों से बातचीत कर रही है. दूसरी तरफ परिजन जल्दी जांच पूरी करने और आरोपी पकड़ने की बात कह रहे हैं. उनकी तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह हाइवे पर चक्काजाम करेंगे.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Damoh,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 17:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

