राष्ट्रवाणी: भाजपा ने टिकाई निर्दलीयों पर निगाहें, समर्थन जुटाने के लिए शुरू हो गई ‘ट्रेकिंग’राजस्थान पंचायत चुनाव : बीजेपी ने टिकाई निर्दलीयों पर निगाहें, समर्थन जुटाने के लिए शुरू हो गई ‘ट्रेकिंग’Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:45 ISTRajasthan Panchayat Elections 2026 : नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब राजस्थान भाजपा ने पंचायत चुनाव में भी सत्ता के समीकरण साधने के लिए बीजेपी ने सभी जिला परिषदों और पंचायत समितियों में अपनी सरकार बनाने के लिए मैनेजमेंट करना शुरू कर दिया है. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के सभी चरणों का मतदान पूरा होने के बाद पार्टी की नजर अब जिला प्रमुखों और प्रधानों की कुर्सियों पर है. भाजपा ने प्रदेश की 41 जिला परिषदों में ज्यादा से ज्यादा में जिला प्रमुख और 457 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का लक्ष्य रखा है. उसने अब नजरें निर्दलीयों पर टिका दी है.राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के मुताबिक भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं करती है.जयपुर. राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समितियों में मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है. 20 नवंबर को होने जा रही है मतगणना से पहले भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. राजस्थान में 41 जिलों में जिला प्रमुख और 457 पंचायत समिति में प्रधान बनाने के लिए भाजपा ने मतदान होने के साथ ही रणनीति बनाना शुरू कर दिया था. अब उसे धरातल पर उतारा जा रहा है. भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन जिलों में है जहां सदस्य संख्या का गणित करीबी रहने का अनुमान है. पार्टी के आंतरिक आकलन में करीब एक दर्जन जिलों को चुनौतीपूर्ण माना गया है. ऐसे क्षेत्रों में संगठन ने संभाग और जिला प्रभारियों के साथ वरिष्ठ नेताओं को भी सक्रिय किया है और रणनीति बनाकर तेजी से काम किया जा रहा है. नेताओं को स्थानीय स्तर पर चुनावी समीकरणों की निगरानी और निर्वाचित होने वाले सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि जिला प्रमुख और प्रधान का प्रत्याशी सभी इलेक्टेड मेंबर की रायसुमारी से तय होगा. हम उम्मीद कर रहे हैं कि सभी जगह पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख बने. एक- दो का कोई आंकड़ा कम रह जाए तो बात अलग है. लेकिन जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के लिए भाजपा मजबूत स्थिति में है. आंतरिक टीमें संपर्क और संवाद में जुटी हैं भाजपा को जिन जिलों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है वहां निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जुटाने की रणनीति पर भी काम हो रहा है. भाजपा की रणनीति में निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी साधना शामिल है जिन्होंने पार्टी से नाराज होकर चुनाव लड़ा है. संगठन की नजर ऐसे प्रत्याशियों पर है जिनकी जीत की संभावना या स्थानीय प्रभाव मजबूत माना जा रहा है. पार्टी की आंतरिक टीमें उनसे संपर्क और संवाद में जुटी हैं. वहीं जिन जिलों में सदस्यों की संख्या का अंतर कम रहने की आशंका है वहां क्रॉस वोटिंग रोकना और निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखना संगठन की प्राथमिकता बनी हुई है. किसी भी जिले में बहुमत का समीकरण हाथ से ना निकले बकौल राठौड़ इसी रणनीति के तहत चुनाव प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि मतगणना के बाद किसी भी जिले में बहुमत का समीकरण हाथ से ना निकले. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निर्दलीय स्वतंत्र होते हैं. वे जिसको चाहे उसके पक्ष में अपना मतदान कर सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी की नीति रही है कि वह किस तरह के कोई दबाव की राजनीति नहीं करती है. हम चाहेंगे कि राजस्थान का विकास हो कड़ी से कड़ी जुड़े. इसलिए जो भी हमारी विचारधारा से जुड़े हुए निर्दलीय सदस्य भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ेंगे. Advertisement21 नवंबर से मुख्यालय पर शुरू होगा बैठकों का दौर 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना होगी. उसके अगले दिन यानी 21 नवंबर से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जिलेवार बैठकों का दौर शुरू करने की तैयारी है. इन बैठकों में संभाग और जिला प्रभारियों से चुनावी रिपोर्ट ली जाएगी. बैठकों में जिलेवार सदस्य संख्या, बहुमत की स्थिति, निर्दलीयों के समर्थन और जिला प्रमुख-प्रधान के संभावित चेहरों पर चर्चा होगी. निर्वाचित सदस्यों की संख्या के आधार पर पार्टी नेतृत्व आगे की रणनीति तय करेगा. जिला प्रमुख और प्रधान के चयन में स्थानीय समीकरणों के साथ संगठन की सहमति को भी अहम माना जा रहा है. राज्य निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और पंचायत समिति प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होना है.About the Authorसंदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं।
राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,Jaipur,RajasthanFirst Published :November 19, 2026, 17:42 ISTऔर पढ़ें

