राष्ट्रवाणी: राजाओं की भाषा, मिथिला पेंटिंग और लोकगीतों में इतिहास, जानिए मिथिला ती विरासतराजाओं की भाषा, दीवारों पर मिथिला पेंटिंग और लोकगीतों में इतिहास, जानिए मिथिला की अनोखी विरासतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:41 ISTMithilanchal History: मिथिला क्षेत्र की सभ्यता और संस्कृति गंगा से लेकर नेपाल के जनकपुर तक फैली थी. यहां के सामा-चकेवा, झिझिया, जट-जटिन जैसे सांस्कृतिक पर्व और मैथिली भाषा आज भी जीवित हैं. जानिए गौरवशाली पहचान और इतिहास. ख़बरें फटाफट Mithilanchal History: मिथिला क्षेत्र आज भी अपने गौरवशाली इतिहास को लेकर जाना जाता है. यहां की सभ्यता और संस्कृति अनादि काल से निरंतर चली आ रही है और आज भी जीवित अवस्था में है. यहां सामा-चकेवा, झिझिया और जट-जटिन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर अनादि काल से होते रहे हैं. यह सिर्फ पर्व नहीं हैं, यह मिथिला की आत्मा हैं. इस क्षेत्र की बात करें तो कभी गंगा से उत्तर नेपाल के जनकपुर तक इस क्षेत्र का विस्तार हुआ करता था. इस पर विशेष जानकारी देते हुए रिटायर्ड अधिकारी राम स्वार्थ सिंह बताते हैं कि मिथिलांचल का क्षेत्र बहुत विस्तारित है. शास्त्रों में मिथिला का वर्णन शास्त्रों में मिथिला का वर्णन इस तरह किया गया है, गंगा बहइत गिनइत दक्षिण दिस, उत्तर वन् विस्तारा, पुरव कौशकी गंडकी धारा. यानी दक्षिण में गंगा, उत्तर में वन, पूर्व में कोसी और पश्चिम में गंडक तक मिथिला फैली हुई थी. इतने बड़े क्षेत्र की अपनी अलग भाषा, अपनी अलग कला और अपनी अलग पहचान थी. राजाओं और विद्वानों की भाषा रही मैथिली यहां की भाषा मैथिली बहुत ही पौराणिक भाषा है. जब मिथिला की राजधानी जनकपुर हुआ करती थी, उस समय भी मैथिली ही राजभाषा थी. बाद में दरभंगा महाराज के समय में भी मिथिला की राजभाषा मैथिली ही रही. यही वजह है कि मैथिली सिर्फ बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि राजाओं की भाषा, विद्वानों की भाषा और संस्कृति की भाषा रही है. दीवारों से दुनिया तक पहुंची मिथिला पेंटिंग यहां की कला जो कभी घर की दीवारों पर उकेरी जाती थी, आज मिथिला पेंटिंग के नाम से प्रसिद्ध है. देश-विदेश में यह कला जा रही है और इससे कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. आज मिथिला की बेटियां और महिलाएं इस पेंटिंग से अपनी पहचान बना रही हैं. Advertisementमखाना और मछली भी हैं मिथिला की पहचान इसके अलावा यहां का मखाना काफी प्रसिद्ध है. यहां कहावत है, पग-पग पोखर, माछ-मखान, सरस बोल, मुस्की मुख पान. यानी हर कदम पर पोखर, मछली-मखाना, मीठी बोली, मुस्कुराता चेहरा और मुख में पान, यही मिथिला की पहचान है. मखाना अब जीआई टैग के माध्यम से विदेशों तक जा रहा है. लोकपर्वों में जीवित है मिथिला की संस्कृति मैथिली को भले ही आठवीं अनुसूची में लाया गया है, लेकिन मिथिलांचल के लोगों की मांग है कि इसको द्वितीय राजभाषा के रूप में लाया जाए. लोगों का कहना है कि जब भाषा इतनी पुरानी और समृद्ध है तो उसे और सम्मान मिलना चाहिए. मिथिलांचल की संस्कृति में पर्व-त्योहार बहुत प्रसिद्ध हैं. कुछ पर्व ऐसे हैं जो सिर्फ मिथिलांचल में ही होते हैं और अनोखे माने जाते हैं. जैसे झिझिया, सामा-चकेवा, जट-जटिन. यह पर्व यहां की परंपरा है और यहां के लोग इसे कला के रूप में प्रदर्शित करते हैं.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Darbhanga,BiharFirst Published :November 19, 2026, 17:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

