राष्ट्रवाणी: UP प्रिंसिपल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 110 अभ्यर्थी सफल, ऐसे चेक करें नंबरUP Principal Final Result: यूपी में प्रिंसिपल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 110 अभ्यर्थी सफल, ऐसे चेक करें अपने मार्क्स और कटऑफReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 22:40 ISTUP Principal Final Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में प्रिंसिपल भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2026) का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, कुल 111 पदों के सापेक्ष हाईकोर्ट के आदेश के चलते 1 पद रोककर 110 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.यूपी प्रिंसिपल के 110 पोस्ट के फाइनल नतीजे जारी. UP Principal Result News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए एक और भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में प्रिंसिपल पद के लिए अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी. हाईकोर्ट के आदेश पर एक पद रोका गया आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत प्रिंसिपल के कुल 111 पद के विज्ञापन जारी किए गए थे. हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 1 पद पर रोक लगा दी थी. इसके बाद कुल कुल 110 चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया गया है. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद जारी हुआ कटऑफ आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंसिपल पद के लिए लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को संपन्न कराई गई थी. लिखित परीक्षा में सफल घोषित हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 27, 28, 30 व 31 अक्टूबर 2026 और 17 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का विवरण और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया गया है. 21 नवंबर से एक सप्ताह तक देख सकेंगे अपने प्राप्तांक आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने अंक देखने का मौका दिया है. उप सचिव के मुताबिक, अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 से आगामी एक सप्ताह तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्राप्तांक का विवरण देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) और जन्मतिथि अंकित करनी होगी. Advertisementआयोग ने साफ कर दिया है कि तय समय-सीमा के बाद इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (RTI) के अंतर्गत अभ्यर्थियों को कोई भी अलग से सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दिए गए समय के अंदर ही अपने मार्क्स की जांच कर लें.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Allahabad,Uttar PradeshFirst Published :November 20, 2026, 22:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

