राष्ट्रवाणी: सर्दियों में सीताफल खाने के शौकीन हैं? डायबिटीज के मरीज भी ले सकते हैं स्वादडायबिटीज के मरीज सर्दियों में खा सकते हैं सीताफल? जानिए कितनी मात्रा में खाना सुरक्षित, डाइटीशियन से जानें सबकुछEdited by:Last Updated:November 20, 2026, 22:47 ISTडाइटीशियन डॉ. निशा राजोरिया के अनुसार, सीताफल में पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें फाइबर भी होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है.हालांकि, सीताफल में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होते हैं. ऐसे में इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है. सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में सीताफल की मांग बढ़ जाती है. मलाईदार गूदे और मीठे स्वाद वाला फल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. लेकिन डायबिटीज के मरीज अक्सर इसे खाने से बचते हैं. उन्हें डर रहता है कि कहीं सीताफल खाने से ब्लड शुगर लेवल न बढ़ जाए. क्या सच में शुगर के मरीजों को सीताफल नहीं खाना चाहिए?
इस बारे में डाइटीशियन डॉ. निशा राजोरिया ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. उनके मुताबिक, डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में सीताफल खा सकते हैं, लेकिन इसके लिए ब्लड शुगर लेवल और अपनी डाइट का ध्यान रखना जरूरी है. सीताफल में होते हैं कई पोषक तत्व डाइटीशियन डॉ. निशा राजोरिया के अनुसार, सीताफल में पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें फाइबर भी होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है.हालांकि, सीताफल में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होते हैं. ऐसे में इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. डायबिटीज के मरीज कितना खाएं सीताफल?
डॉ. निशा के मुताबिक, सीताफल खाने की मात्रा हर व्यक्ति के ब्लड शुगर लेवल और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है. शुगर नियंत्रित: जिन मरीजों का ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है, वे डाइटीशियन की सलाह से लगभग 100 ग्राम सीताफल खा सकते हैं. शुगर अनियंत्रित: जिनका शुगर लेवल लगातार बढ़ा रहता है, उन्हें इसकी मात्रा सीमित रखनी चाहिए या फिलहाल सेवन से बचना चाहिए. प्री-डायबिटीज के मरीज: ये भी अपनी शुगर रिपोर्ट और डाइट प्लान के अनुसार सीताफल खा सकते हैं. टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज: इन मरीजों को भी कुल कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को ध्यान में रखकर फल खाना चाहिए. सुबह खाएं या दोपहर में?
डॉ. निशा के अनुसार, सीताफल को नाश्ते के बाद या लंच के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है. Advertisementइन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान 1. अच्छी तरह पका फल खाएं: सीताफल हमेशा अच्छी तरह पका हुआ ही खाएं. कच्चा फल खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। 2. बीज निकालकर खाएं: सीताफल के बीज खाने योग्य नहीं होते. इन्हें सावधानी से निकाल दें और निगलने से बचें. 3. मात्रा नियंत्रित रखें: मीठा होने के कारण इसका जरूरत से ज्यादा सेवन न करें. अपनी शुगर रिपोर्ट के अनुसार मात्रा तय करें. इसे एक बार में अधिक मात्रा में खाने के बजाय सीमित मात्रा में लेना बेहतर है. फल से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करके ही सेवन करें. क्या डायबिटीज में सीताफल पूरी तरह बंद कर देना चाहिए?
डाइटीशियन के मुताबिक, हर डायबिटीज मरीज को सीताफल पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. जिनका ब्लड शुगर नियंत्रित है, वे संतुलित डाइट में सीमित मात्रा में इसे शामिल कर सकते हैं. वहीं, जिनका शुगर लेवल अनियंत्रित रहता है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Gwalior,Madhya PradeshFirst Published :November 20, 2026, 22:47 ISTऔर पढ़ें

