राष्ट्रवाणी: उज्जैन घूमने आया युवक, अचानक हुई मौत; परिजनों का अघोरी पूजा-नरबलि का आरोपमहाराष्ट्र से उज्जैन घूमने आया था युवक, अचानक हो गई मौत; परिजनों का अघोरी पूजा और नरबलि का दावाEdited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 22:38 ISTमहाराष्ट्र के अकोला से एक युवक उज्जैन दर्शन करने के लिए आया था, लेकिन उसकी इंदौर में बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने नरबलि के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनकी तरफ से कहा गया है कि पैसों की लालच देकर अघोरी पूजा की गई और उसे तंत्र क्रिया की गई. जबकि पुलिस ने इस बात को पूरी तरह से नकारा है. अब सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपIndore News: इंदौर में महाराष्ट्र के अकोला से उज्जैन दर्शन करने आए 28 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या और नरबलि जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर युवक को तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा के जाल में फंसाया गया था. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में फिलहाल तंत्र क्रिया से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है. बिल्डिंग में गिरने से हुई मौत मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत के रूप में हुई है, जो पेशे से कारपेंटर था. बताया जा रहा है कि हेमंत उज्जैन दर्शन करने के लिए आया था. 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात वह इंदौर में एक बिल्डिंग की तरफ भागता हुआ पहुंचा था. इसके बाद बिल्डिंग से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस को घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं, जिनमें युवक अलग-अलग दिशाओं से भागते हुए बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर ऊंचाई से गिरने के कारण चोटें आने की पुष्टि हुई है. शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी मामले को जोड़कर देख रही है. परिजनों ने जताई नरबलि की आशंका दूसरी तरफ परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच देकर अघोरी पूजा और तंत्र क्रिया के लिए बुलाया गया था. परिजनों को आशंका है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर नरबलि दी गई. Advertisementपुलिस ने नरबलि को साफ तौर पर नकारा एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक अब तक की जांच में तंत्र क्रिया या नरबलि से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और लोगों के बयान के आधार पर जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हेमंत महाराष्ट्र से अकेला इंदौर आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था. फिलहाल युवक की मौत की असल वजह और उसके इंदौर पहुंचने की परिस्थितियां जांच का विषय हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. (रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 20, 2026, 22:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

