राष्ट्रवाणी: चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? Nainital News : कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? वजह कर देगी परेशानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:04 ISTNainital ki local news : कभी नैनीताल में पक्षियों की चहचहाहट सुनने के लिए देश-विदेश से पर्यटक चले आते थे. हाथों में बड़ी-बड़ी दूरबीन लेकर घंटों बिताना, दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखना और उनके प्राकृतिक व्यवहार को समझने का अलग ही मजा था. अब ऐसा नहीं है. पहाड़ों के जंगलों में पक्षियों की मौजूदगी धीरे-धीरे कम हो रही है. नैनीताल के पर्यावरणविद अनूप साह लोकल 18 से कहते हैं कि एक समय यहां करीब 225 प्रजातियों के पक्षी दिखाई देते थे. अब पहले जैसी चहचहाहट सुनाई नहीं देती. कई ऐसी प्रजातियां, जिन्हें पहले आसानी से देखा जा सकता था, अब कम नजर आती हैं. समय रहते जंगलों की आग पर नियंत्रण, प्राकृतिक आवासों का संरक्षण और अनियंत्रित मानवीय गतिविधियों पर रोक की जरूरत है. नैनीताल. कभी नैनीताल और आसपास के जंगलों में पक्षियों की चहचहाहट सुनने के लिए देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते थे. ब्रिटेन तक से बर्ड वॉचर और फोटोग्राफर यहां पहुंचते थे. हाथों में बड़ी-बड़ी दूरबीन लेकर जंगलों में घंटों बिताना, दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखना और उनके प्राकृतिक व्यवहार को समझना पर्यटकों के लिए अलग अनुभव हुआ करता था, लेकिन अब पहाड़ों के जंगलों में पक्षियों की मौजूदगी धीरे-धीरे कम होती महसूस हो रही है. बदलता पर्यावरण, जंगलों में आग, बढ़ता ट्रैफिक, पर्यटन का दबाव और मानवीय हस्तक्षेप नैनीताल की समृद्ध पक्षी विविधता के लिए चिंता का सबब बन गए हैं. नैनीताल निवासी पर्यावरणविद और बर्ड वॉचर पद्मश्री अनूप साह के मुताबिक, एक समय नैनीताल में करीब 225 प्रजातियों के पक्षी दिखाई देते थे. सुबह होते ही जंगलों और पहाड़ियों में अलग-अलग पक्षियों की आवाजें गूंजने लगती थीं, लेकिन अब पहले जैसी चहचहाहट सुनाई नहीं देती. कई ऐसी प्रजातियां, जिन्हें पहले आसानी से देखा जा सकता था, अब बेहद कम नजर आती हैं. पक्षियों की घटती मौजूदगी पहाड़ के प्राकृतिक पर्यावरण में हो रहे बदलावों की ओर संकेत कर रही है. सबसे पहले कल्चुनिया की आवाज अनूप साह बताते हैं कि वर्ष 1970 में माउंटेन क्लब की शुरुआत के बाद पक्षियों को देखने के लिए सुबह-सुबह ट्रैकिंग पर जाने का सिलसिला काफी लोकप्रिय था. सुबह सबसे पहले कल्चुनिया नामक पक्षी की आवाज सुनाई देती थी, जिसकी चहचहाहट पहाड़ों की सुबह को जीवंत बना देती थी. उस समय ब्रिटेन समेत कई देशों से फोटोग्राफर और पक्षी प्रेमी नैनीताल पहुंचते थे. वे बड़ी-बड़ी दूरबीन लेकर जंगलों में जाते और दूर से पक्षियों को उनके प्राकृतिक वातावरण में निहारते थे. पक्षियों को देखने का उद्देश्य उनकी सुंदरता, आवाज और प्राकृतिक व्यवहार को समझना था. उस दौर में बर्ड वॉचिंग नैनीताल के पर्यटन की एक खास पहचान हुआ करती थी. प्रवास और जीवनचक्र बेपटरी Advertisementपहाड़ों में लगने वाली जंगल की आग पक्षियों और दूसरे वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बन रही है. आग केवल पेड़ों और वनस्पतियों को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि पक्षियों के घोंसले, अंडे और उनके प्राकृतिक आवास भी इसकी चपेट में आ जाते हैं. अनूप साह का कहना है कि जंगलों में आग लगने से कई जीव-जंतु अपनी जान गंवा देते हैं और उनके रहने के स्थान नष्ट हो जाते हैं. पहले मार्च-अप्रैल के दौरान गर्मी शुरू होते ही विभिन्न क्षेत्रों और विदेशों से कई प्रजातियों के पक्षी और तितलियां पहाड़ों की ओर पहुंचती थीं. लेकिन अब इनकी संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है. प्राकृतिक आवास में बदलाव और पर्यावरणीय परिस्थितियां इनके प्रवास और जीवनचक्र को प्रभावित कर रही हैं. पक्षियों के पीछे दौड़ रहे लोग पक्षियों को देखने और उनकी तस्वीरें लेने का बढ़ता शौक भी कई बार उनके लिए परेशानी बन रहा है. अनूप साह के मुताबिक, आज किसी जंगल में पक्षी दिखाई देने पर लोग उसका पीछा करने लगते हैं और तस्वीर लेने के लिए बेहद करीब पहुंच जाते हैं. इससे पक्षी डर जाते हैं और उनका प्राकृतिक व्यवहार प्रभावित होता है. बर्ड वॉचिंग के दौरान दूरी बनाए रखना और पक्षियों को परेशान न करना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही जंगलों में बढ़ता ट्रैफिक और मानवीय गतिविधियां भी पक्षियों के शांत प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित कर रही हैं. चहचहाहट बचाने के लिए ये जरूरी नैनीताल, पंगोट और आसपास के जंगल कभी देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे. आज पक्षियों की घटती मौजूदगी केवल वन्यजीवों के नुकसान की कहानी नहीं, बल्कि पहाड़ के पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे बदलाव का संकेत है. अगर समय रहते जंगलों की आग पर नियंत्रण, प्राकृतिक आवासों का संरक्षण, अनियंत्रित मानवीय गतिविधियों पर रोक और जिम्मेदार बर्ड वॉचिंग को बढ़ावा नहीं दिया गया, तो आने वाली पीढ़ियां नैनीताल के जंगलों में गूंजने वाली उस प्राकृतिक चहचहाहट को केवल तस्वीरों और कहानियों में ही सुन पाएंगी, जो कभी सरोवर नगरी की पहचान हुआ करती थी.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Nainital,Uttarakhand First Published :November 21, 2026, 14:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही : कमर में 2-3 इंच चाकू का टुकड़ा छोड़कर लगा दिए टांके, बाल-बाल बची युवक की जान – राष्ट्रवाणी
- MP से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो एनालॉग पनीर, पुलिस ने पकड़े 30 बॉक्स, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट – राष्ट्रवाणी
- परिवार गया था वाराणसी, पीछे से सूने मकान में चोर ने उड़ाए जेवर और नगदी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा – राष्ट्रवाणी
- दुर्ग: सरगुजा में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, शहडोल एक्सप्रेस और दुर्ग मेमू भी लेट – राष्ट्रवाणी
- एआई शॉपिंग एजेंट्स की एंट्री: अब अमेजन, ChatGPT और Gemini खुद सर्च करेंगे प्रोडक्ट्स, दाम गिरने पर कार्ट में जोड़ने से लेकर ऑर्डर तक करेंगे मदद – ai shopping agents arrive on अमेजन chatgpt and gemini auto buy on कीमत drops and checkout automation explained – राष्ट्रवाणी
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी

