राष्ट्रवाणी: 5.5 लाख है सैलरी, फिर भी हर महीने कमाती है 20 लाख रुपये, खुद बताई पूरी कहानी5.5 लाख है साइंटिस्ट की सैलरी, फिर भी हर महीने कमा लेती है 20 लाख रुपये, खुद बताई पूरी कहानीWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:19 ISTScientist Content Creator Income: अमेरिका की कैंसर साइंटिस्ट एलीना को अपनी फुल-टाइम नौकरी से करीब 5.56 लाख रुपये मिलते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वह हर महीने 20 लाख रुपये से ज्यादा कमा रही हैं. जानिए एलीना की कमाई का पूरा हिसाब-किताब.Scientist Content Creator Income: एलीना बतौर कंटेंट क्रिएटर ज्यादा अच्छी कमाई कर रही हैंनई दिल्ली (Scientist Content Creator). सोशल मीडिया पर एक साइंटिस्ट की कहानी जबरदस्त वायरल हो रही है. एक तरफ लोग सालों की कठिन पढ़ाई के बाद नौकरी पाते हैं. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया के जरिए उससे कई गुना ज्यादा पैसा कमा रहे हैं. अमेरिका की महिला वैज्ञानिक एलीना ऑन्कोलॉजी ड्रग डिस्कवरी यानी कैंसर की दवाओं की खोज से जुड़े क्षेत्र में काम करती हैं. एलीना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी दोनों कमाई का कच्चा-चिट्ठा सबके सामने रख दिया है. फुल-टाइम साइंटिस्ट की नौकरी से एलीना को टैक्स कटने के बाद करीब 5.56 लाख रुपये ($5,957) महीने मिलते हैं. वहीं पार्ट-टाइम कंटेंट क्रिएशन से उनकी कुल कमाई करीब 34.18 लाख रुपये ($36,588) तक पहुंच गई है. टैक्स (करीब 30 से 40%) कटने के बाद भी उनके हाथ में 20.5 लाख से 23.9 लाख रुपये बचते हैं. इस पर खुश होने के बजाय एलीना ने इसे ‘डिस्टर्बिंग’ यानी परेशान करने वाला बताया है. समझिए उनकी यह कमाई कहां से आती है और इसके पीछे की असली कहानी क्या है. साइंटिस्ट की सैलरी vs सोशल मीडिया की कमाई एलीना अपने पार्टनर के साथ मिलकर . उन्होंने साफ किया कि उनकी वैज्ञानिक की नौकरी में टैक्स और अन्य कटौतियों के बाद उन्हें महीने में लगभग 5.56 लाख रुपये मिलते हैं. इसके मुकाबले सोशल मीडिया से होने वाली कमाई लगभग चार गुना ज्यादा है. एलीना का मानना है कि समाज में जो लोग जान बचाने वाली दवाओं पर रिसर्च कर रहे हैं, उनकी तुलना में ऑनलाइन वीडियो बनाने वालों को इतना ज्यादा पैसा मिलना थोड़ा अजीब और सोचने पर मजबूर करने वाला है. सिर्फ व्यूज नहीं, इन 4 रास्तों से बरसता है पैसा अक्सर लोगों को लगता है कि यूट्यूब, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर सिर्फ व्यूज से ही कमाई होती है. लेकिन एलीना का इनकम ब्रेकडाउन इस भ्रम को तोड़ता है: ब्रांड डील्स (सबसे बड़ा हिस्सा): उन्होंने एक महीने में सिर्फ ब्रांड पार्टनरशिप से ही करीब 32.69 लाख रुपये ($35,000) कमाए. प्लेटफॉर्म मोनेटाइजेशन: फेसबुक और टिकटॉक पर वीडियो व्यूज के जरिए उन्हें करीब 60,300 रुपये ($646) मिले. डिजिटल प्रोडक्ट की बिक्री: बायोटेक्नोलॉजी में करियर बनाने वालों के लिए डिजिटल गाइड बेचकर उन्होंने लगभग 27,600 रुपये ($295) कमाए. एफिलिएट मार्केटिंग: उनके लिंक से सामान खरीदने पर मिलने वाले कमीशन से करीब 13,700 रुपये ($147) की आमदनी हुई. क्यों शेयर किया अपनी कमाई का हिसाब?
Advertisementअपनी इस भारी-भरकम कमाई को पब्लिक करने के पीछे एलीना का मकसद दिखावा करना नहीं, बल्कि लोगों को इंस्पायर करना है. वह चाहती हैं कि आम लोग भी कंटेंट क्रिएशन की ताकत को समझें. यह कहानी भारतीय युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी बड़ा सबक है. आज के समय में आप अपनी मुख्य नौकरी या विशेषज्ञता (जैसे साइंस, टीचिंग या फाइनेंस) को छोड़े बिना, अपनी नॉलेज को डिजिटल गाइड्स, ब्रांड कोलैबोरेशन और एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए कमाई का मजबूत जरिया बना सकते हैं. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 11:19 ISTऔर पढ़ें

