राष्ट्रवाणी: BA पास महिला डेढ़ एकड़ की खेती से हुई मालामाल, 15 महिलाओं को दे रही रोजगारFemale Farmer Success: BA पास महिला डेढ़ एकड़ की खेती से हुई मालामाल, 10 से 15 महिलाओं को दे रही रोजगारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:55 ISTबुरहानपुर जिले की एक बीए पास महिला किसान ने डेढ़ एकड़ जमीन पर फल, सब्जियों और फूलों की खेती कर अपनी अलग पहचान बनाई है. वह खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ ही 10 से 15 महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं. आज वह खेती के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं. बुरहानपुर. खेती को केवल पारंपरिक काम नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने का जरिया बनाकर बुरहानपुर जिले की एक महिला किसान ने अपनी अलग पहचान बनाई है. बीए तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाया और डेढ़ एकड़ जमीन पर फल, सब्जियों और फूलों की खेती शुरू कर अच्छी आमदनी का रास्ता तैयार किया. आज वह खेती के जरिए खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ ही 10 से 15 महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रही हैं. लोकल 18 की टीम से महिला किसान रजनी वर्मा के कहना है कि पहले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और मैंने काम शुरू किया. केले से कई प्रोडक्ट बनाए आज मेरे द्वारा दूसरे की किराए की खेती लेकर फल और फूल की खेती की जा रही है. शुरुआत में खेती के आधुनिक तरीकों और फसलों के उत्पादन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला. समूह के माध्यम से खेती की नई तकनीकें, फसलों की देखभाल, उत्पादन बढ़ाने और खेती को व्यवस्थित तरीके से करने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने खेती में रुचि बढ़ाई और धीरे-धीरे इसे अपनी आजीविका का मजबूत साधन बना लिया. उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन पर अलग-अलग प्रकार के फल, सब्जियां और फूल लगाकर खेती को विविधता दी है. खेत में केला, जामुन, चीकू और अनार सहित कई प्रकार के फलों का उत्पादन किया जा रहा है. अलग-अलग फसलों की खेती करने से उन्हें आय के कई स्रोत मिल रहे हैं और खेती में बेहतर संभावनाएं भी बनी हैं. Advertisement10 से 15 महिलाओं को मिल रहा हैं रोजगार खेती के काम में वह अन्य महिलाओं को भी साथ लेकर चल रही हैं. खेत में 10 से 15 महिलाओं को काम मिलता है, जिससे उन्हें रोजगार के साथ आर्थिक सहयोग भी मिल रहा है. महिला किसान का मानना है कि यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे खेती सहित किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं. उनकी यह कहानी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. स्वयं सहायता समूह से मिली सीख, मेहनत और खेती के प्रति लगन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Burhanpur,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 10:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

