राष्ट्रवाणी: Gaya: जिस बच्चे की मन्नत पूरी कर लौट रहा था परिवार, उसी मासूम की हादसे में मौतGaya News: जिस बच्चे की मन्नत पूरी कर लौट रहा था परिवार, उसी 6 महीने के मासूम की एक्सीडेंट में मौतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:32 ISTGaya News: बक्सर का एक परिवार छह महीने के बेटे की मन्नत पूरी कर आसनसोल से घर लौट रहा था. गया के आमस में एनएच-19 पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. पीछे से टेलर की टक्कर के बाद कार कंटेनर में जा घुसी. हादसे में मासूम रुद्र की मौत हो गई, जबकि माता-पिता और दोनों बहनें घायल हो गए.गया में सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई.गयाः जिस बेटे की लंबी उम्र और खुशहाली की मन्नत लेकर परिवार आसनसोल गया था, घर लौटते वक्त उसी मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई. परिवार जिस बच्चे के साथ खुशियां लेकर घर लौट रहा था, उसकी मौत से पूरा परिवार उजड़ गया. गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ. पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी. हादसे में छह महीने के रुद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो बहनें घायल हो गईं. मन्नत पूरी कर आसनसोल से लौट रहा था परिवार दरअसल, बक्सर जिले के रहने वाले संदीप प्रताप सिंह अपनी पत्नी प्रिया सिंह और तीन बच्चों के साथ आसनसोल गए थे. परिवार अपने छह महीने के छोटे बेटे रुद्र की मन्नत पूरी करने गया था. शुक्रवार की रात सभी कार से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने उनकी कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे चल रहे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी. दो भारी वाहनों के बीच फंसने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार सभी पांच लोग अंदर फंस गए. कार में फंसे परिवार को स्थानीय लोगों ने निकाला हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने छह महीने के रुद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया. हालांकि, गया पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम की मौत हो गई. दोनों बहनें भी गंभीर रूप से घायल इस हादसे में परिवार की 13 वर्षीय बेटी नीतिमा के सीने में गंभीर चोट आई है. वहीं, छह वर्षीय रिद्धि की जांघ की हड्डी टूट गई है. संदीप प्रताप सिंह और उनकी पत्नी प्रिया सिंह भी घायल हुए हैं. सभी का शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. हादसे के बाद टक्कर मारने वाला टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से टकराने के बाद कंटेनर ट्रक भी घटनास्थल से आगे निकल गया. Advertisement फरार टेलर चालक की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस फरार टेलर चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जिस छह महीने के बच्चे की मन्नत पूरी होने की खुशी लेकर परिवार घर लौट रहा था, उसी मासूम की मौत से घर में मातम पसरा है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Gaya,BiharFirst Published :November 21, 2026, 09:32 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

