राष्ट्रवाणी: स्ट्रॉबेरी की खेतीः तोड़ाई में इन बातों का रखें ध्यान, जानें मुनाफे के टिप्सस्ट्रॉबेरी की खेती से बढ़ रही किसानों की कमाई, तोड़ाई में इन बातों का रखें ध्यान, जानें मुनाफे के खास टिप्सReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:22 ISTपलामू में स्ट्रॉबेरी की खेती से किसानों की कमाई बढ़ रही है. फल का 70-75 प्रतिशत हिस्सा लाल होने पर तोड़ाई करें. समय से पहले या बाद में तोड़ने से नुकसान हो सकता है. मल्चिंग और हवादार बॉक्स से फसल सुरक्षित रहती है. उद्यान विभाग के अनुदान से मुनाफा बढ़ता है.ख़बरें फटाफट पलामू: पलामू में स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए बेहतर आमदनी का जरिया बनती जा रही है. इसकी खेती में सही समय पर फल की तोड़ाई करना बेहद जरूरी होता है, ताकि बाजार में फल की गुणवत्ता बनी रहे और किसानों को बेहतर कीमत मिल सके. स्ट्रॉबेरी लगाने के करीब 50 से 60 दिनों बाद पौधों में फल आना शुरू हो जाता है. किसान एक बार पौधा लगाने के बाद मार्च तक इसकी फसल ले सकते हैं. ऐसे में अगर किसान फल की सही पहचान कर समय पर तोड़ाई करें, तो उत्पादन और मुनाफे दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कीस्ट्रॉबेरी का फल कब तैयार है, इसकी पहचान करना काफी आसान है. जब फल का करीब 70 से 75 प्रतिशत हिस्सा लाल हो जाए और बाकी 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा हल्का हरा दिखाई दे, तो उसे तोड़ने के लिए उपयुक्त माना जाता है. हालांकि, बाजार और परिवहन की दूरी के हिसाब से फल की परिपक्वता का ध्यान रखना जरूरी है. फल को अधिक पकने देने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. वहीं, समय से पहले तोड़ने पर स्वाद और मिठास में कमी रह सकती है. इसलिए किसान रंग देखकर फल की तोड़ाई करें और उसे सावधानी से पौधे से अलग करें. मल्चिंग का भी विशेष महत्व आगे कहा कि स्ट्रॉबेरी की खेती में मल्चिंग का भी विशेष महत्व है. मल्च बिछाने से मिट्टी में नमी बनी रहती है, खरपतवार कम निकलते हैं और फूल व फल मिट्टी के सीधे संपर्क में आने से बचते हैं. इससे फल साफ, आकर्षक और बाजार में बिक्री के लिए बेहतर तैयार होते हैं. अगर फल मिट्टी के संपर्क में आ जाए, तो उसमें सड़न या खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में मल्च पर विकसित हुए फलों की नियमित निगरानी और सावधानीपूर्वक तोड़ाई जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि तोड़ाई के बाद स्ट्रॉबेरी को हवादार बॉक्स में पैक किया जाता है, ताकि परिवहन के दौरान फल दबने और खराब होने से बच सकें. पलामू के किसान यहां उत्पादित स्ट्रॉबेरी को बनारस, कोलकाता, पटना, रांची समेत अन्य बड़े शहरों के बाजारों तक भेजते हैं. इससे स्थानीय स्तर पर खेती करने वाले किसानों को बाजार का अवसर मिल रहा है. एक एकड़ में 20 हजार पौधे उन्होंने बताया कि एक एकड़ में किसान करीब 20 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे लगा सकते हैं. एक पौधे की कीमत लगभग 10 से 15 रुपये होती है. वहीं, अनुकूल परिस्थितियों में एक पौधे से 200 से 400 ग्राम तक फल उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है. स्ट्रॉबेरी की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जिला उद्यान विभाग की ओर से अनुदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. पलामू में इस खेती को लेकर किसानों की रुचि बढ़ रही है और कई किसान इसे कम समय में बेहतर आमदनी देने वाली बागवानी फसल के रूप में अपना रहे हैं.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…Location :Palamu,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 09:22 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

