राष्ट्रवाणी: पुष्कर मेले में ‘घोड़ा-घोड़ी’ ने लगाए ऐसे ठुमके, Viral हो गया Videoपुष्कर मेले में घुंघरू बजते ही बदल गया घोड़ों का मूड, फिर ‘घोड़ा-घोड़ी’ ने लगाए ऐसे ठुमके, देखकर खुले के खुले रह गए विदेशियों के मुंहReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:56 ISTPushkar Mela Horse Dance Viral Video: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के मैदान में आयोजित हॉर्स डांस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. घुंघरू की ताल पर घोड़े और घोड़ियों के शानदार करतब देख देशी-विदेशी पर्यटक झूम उठे और जमकर तालियां बजाईं. मेले में ऊंट की सवारी और अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे. एमपी से आए घोड़ा मालिक गब्बर ने बताया कि उनकी 3 साल की घोड़ी साहिबा चौटाला, गजरा और पाकिस्तानी डांस करती है, जिसे लेकर वे जल्द ही महाराष्ट्र के आयोजन में भी जाएंगे. ख़बरें फटाफटपुष्कर मेले में घोड़े-घोड़ियों ने लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस देख विदेशी पर्यटक भी रह गए दंग!Pushkar: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस समय ऐतिहासिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है. मेले में आयोजित हो रही अलग-अलग खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी खूब लुभा रही हैं. इसी कड़ी में मेला मैदान में हॉर्स डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग राज्यों से आए 16 प्रतिभागियों ने अपने घोड़े और घोड़ियों के साथ हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान घोड़े और घोड़ियों ने एक से बढ़कर एक डांस के करतब दिखाते हुए पूरे मैदान का माहौल बना दिया. घुंघरू की ताल पर थिरकते इन घोड़ों और घोड़ियों के अनोखे नृत्य को देखकर वहां मौजूद आम जनता और पर्यटक खुद को झूमने और तालियां बजाने से नहीं रोक पाए. प्रतिभागियों ने अपने इशारों पर घोड़ों से ऐसी लयबद्ध कदमताल कराई कि विदेशी सैलानी भी इस कला के मुरीद हो गए. मेले के अलग-अलग रंगों ने मोहा मन पुष्कर मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और हर कोने में मेले के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. मेला मैदान में जहां बड़ी संख्या में दर्शक घोड़ों के नृत्य का आनंद लेते नजर आए, वहीं कई लोग ऊंट की सवारी करते और घोड़ों पर झूमते दिखे. पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के इस संगम ने पर्यटकों को यादगार अनुभव दिया. एमपी से आई घोड़ी साहिबा बनी आकर्षण का केंद्र इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से आए घोड़ा मालिक गब्बर और उनकी घोड़ी साहिबा ने विशेष सुर्खियां बटोरीं. गब्बर ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से तीन साल की घोड़ी साहिबा को अलग-अलग नृत्य के गुर सिखा रहे हैं. साहिबा चौटाला, गजरा और पाकिस्तानी डांस समेत कई पारंपरिक नृत्य बेहद शानदार तरीके से करती है, जिनकी ऐसे डांस कंपटीशन में खासी भागीदारी होती है. Advertisementअब महाराष्ट्र में भी जलवा दिखाएगी साहिबा घोड़ा मालिक गब्बर ने
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

