राष्ट्रवाणी: आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, मिलेगा संपूर्ण फलTulsi Vivah 2026 Katha: आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फलWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:05 ISTTulsi Vivah Vrat Katha In Hindi 2026: आज 21 नवंबर को तुलसी विवाह है. गन्ने से बना गए मंडप में आज शाम भगवान शालिग्राम का विवाह माता तुलसी से कराते हैं. उस समय वृंदा और भगवान विष्णु की कथा सुनते हैं, जिसमें जालंधर के वध और वृंदा से छल की कहानी है. आइए जानते हैं तुलसी विवाह व्रत कथा.तुलसी विवाह व्रत कथा. (Photo: एआई)Tulsi Vivah 2026 Katha In Hindi: तुलसी विवाह आज 21 नवंबर, शनिवार को है. व्रती आज शाम को घर पर तुलसी विवाह का आयोजन करेंगे. तुलसी विवाह का मुहूर्त शाम को 05:25 पी एम से है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रदोष काल में तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं. इसमें भगवान शालिग्राम का विवाह माता तुलसी से कराते हैं. उस दौरान तुलसी विवाह की व्रत कथा सुनते हैं, जिससे इसका महत्व पता चलता है, व्रत का संपूर्ण फल मिलता है और उपवास भी पूरा होता है. तुलसी विवाह की कथा में पतिव्रता वृंदा और भगवान विष्णु से जुड़ी पौराणिक कहानी है. वृंदा ही तुलसी के रूप में उत्पन्न होती है और शालिग्राम भगवान विष्णु के स्वरूप हैं. आइए जानते हैं तुलसी विवाह व्रत कथा. तुलसी विवाह व्रत कथा (Tulsi Vivah Vrat Katha) पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय तीनों लोकों में दैत्य राज जालंधर का प्रभुत्व था. उसने अपना विवाह कालनेमि की पुत्री वृंदा से किया था. वह एक पतिव्रता पत्नी और भगवान विष्णु की परम भक्त थी. वृंदा के तप और सतीत्व की शक्ति से जालंधर अजेय था. उसे कोई हरा नहीं सकता था. वह भगवान शिव का अंश था. जालंधर के अत्याचार इतने बढ़ गए थे कि सभी देवी और देवता परेशान हो गए. वे भगवान विष्णु के पास सहायता के लिए पहुंचे. श्रीहरि को पता था कि जालंधर के प्राणों की रक्षा उनकी भक्त वृंदा का तपोबल और सतीत्व कर रहा है. जब तक वृंदा का सतीत्व भंग नहीं होगा, तक तक जालंधर को मारा नहीं जा सकता.
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

