राष्ट्रवाणी: ‘आ रहे हैं युगपुरुष…’ पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी का पोस्ट‘आ रहे हैं युगपुरुष…’ पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी का पोस्ट, जानिए बिहार को क्या-क्या सौगात मिलेगीReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:05 ISTPM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 नवंबर)को बिहार दौरे पर गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का लोकार्पण करेंगे. इस क्रम में पीएम मोदी करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए लिखा, ‘आ रहे हैं युगपुरुष…’ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगमन को बिहार के लिए हर्ष और गौरव का विषय बताया है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे को सीएम सम्राट चौधरी प्रदेश के विकास के संकल्प की मजबूती के रूप में देख रहे हैं.पटना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार दौरा बिहार के लिए एक बड़ा दिन है. कच्ची दरगाह बिदुपुर नीतीश सेतु का उद्घाटन होगा और पीएम आज 34 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी जहां 231 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, वहीं 100 पीएम ई बस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही 26917 लाभुकों को पीएम आवास योजना के तहत गृह प्रवेश दिलाएंगे. पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट किया है, आ रहे हैं युगपुरुष. सम्राट चौधरी ने क्या लिखा?
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट किया, आ रहे हैं युगपुरुष. बिहार की पावन धरती पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन हम सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है. आपके दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है. आपके मार्गदर्शन से बिहार भी विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. आपका आगमन बिहार के विकास के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा. सीएम सम्राट चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट पीएम मोदी का कार्यक्रम क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पश्चिम बंगाल के बाद आ रहे हैं. वे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी आगवानी करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से वैशाली जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, राघोपुर के रुस्तमपुर में पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा. इसके बाद दोपहर करीब 1.15 बजे वे वैशाली जिले में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे. दोपहर करीब 2 बजे वे वैशाली में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसी दौरान वे करीब 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. नीतीश सेतु का उद्घाटन पीएम मोदी के इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण नीतीश सेतु का उद्घाटन है. बता दें कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल बिहार की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है. इस परियोजना पर करीब 4,988.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें मुख्य पुल की लागत करीब 4,280 करोड़ रुपये है. गंगा नदी पर बने इस पुल की मुख्य लंबाई 9.76 किलोमीटर है, जबकि संपर्क पथ सहित पूरी परियोजना की लंबाई 19.76 किलोमीटर है. पुल छह लेन का है और इसकी खासियत एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे तकनीक है. इससे पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक सीधा संपर्क स्थापित होगा. पुल के चालू होने से गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा. उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सबसे प्रमुख हिस्सा गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का लोकार्पण है. कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बना यह छह लेन का पुल पटना और वैशाली को सीधे जोड़ेगा. करीब 19.7 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 9.7 किलोमीटर मुख्य पुल और 10 किलोमीटर संपर्क पथ शामिल हैं. 34 हजार करोड़ की 231 योजनाएं Advertisementपीएम मोदी आज 34,470 करोड़ रुपये की 231 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा. इसमें औरंगाबाद-चोरदाहा, चोरमा-बैरगनिया और उमागांव-सहरसा सड़क खंड को छह लेन का बनाना शामिल है. वे 660 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना की दूसरी इकाई का उद्घाटन करेंगे. वे 14,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इसमें साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड का चार लेन चौड़ीकरण और पीरपैंती सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए बिजली निकासी परियोजना शामिल है. ये परियोजनाएं सड़क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचा, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी हैं. 100 ई-बस को हरी झंडी पीएम मोदी आज 100 पीएम ई बस को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे बिहार में स्वच्छ और सस्ते सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा. पटना और अन्य शहरों में ई-बसों की संख्या बढ़ेगी. इससे प्रदूषण कम होगा. लोगों को आरामदायक और सस्ती यात्रा मिलेगी. राज्य सरकार का मानना है कि ई-बसों से शहरों में यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी. 26917 लाभुकों को मिलेगा अपना घर पीएम मोदी आज 26917 लाभुकों को पीएम आवास योजना के तहत गृह प्रवेश दिलाएंगे. पीएम आवास योजना शहरी के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा. इससे हजारों परिवारों को अपना पक्का घर मिलेगा. यह सरकार की आवास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. गृह प्रवेश कार्यक्रम में लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी जाएगी. इससे उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू होगा. बिहार के लिए क्यों खास है यह दौरा यह दौरा बिहार के लिए इसलिए खास है, क्योंकि एनडीए सरकार का एक वर्ष 20 नवंबर को पूरा हुआ है. उसी के बाद पीएम मोदी का यह दौरा हो रहा है. इस दौरे में नीतीश सेतु, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. यह दौरा बिहार के विकास के संकल्प को और मजबूती देगा. सम्राट चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है. आपके मार्गदर्शन से बिहार भी विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 08:05 ISTऔर पढ़ें

