राष्ट्रवाणी: वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और झूले… बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए इंतजाम वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और झूले… बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बिष्टुपुर के इस पार्क में है खास व्यवस्थाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:45 ISTJamshedpur Bistupur Fitness Zone: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित फिटनेस जोन में हर उम्र के लोगों के लिए बेहतरीन सुविधाएं हैं. हरियाली से घिरे इस ग्राउंड में ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए झूले बने हैं. यह सुबह और शाम 4 बजे से नौ बजे तक खुला रहता है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. अगर आप भी फिटनेस फ्रीक हैं और रोजाना एक्सरसाइज, योगा, वॉकिंग या जॉगिंग करना चाहते हैं, तो जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित फिटनेस जोन आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों के लिए फिटनेस की खास व्यवस्था की गई है. सबसे खास बात यह है कि चारों तरफ हरियाली से घिरे इस खूबसूरत ग्राउंड में लोग खुली हवा के बीच अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं. इस फिटनेस जोन की खासियत इसका प्राकृतिक वातावरण है. चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधे और बीच में बना खूबसूरत ग्राउंड लोगों को काफी आकर्षित करता है. यहां अच्छी तरह से वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है, जहां लोग सुबह और शाम टहलने के साथ जॉगिंग और रनिंग भी कर सकते हैं. जो लोग अपनी दिनचर्या में थोड़ी शारीरिक गतिविधि शामिल करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह जगह काफी उपयोगी है. ओपन जिम की भी व्यवस्था यहां युवाओं और फिटनेस के शौकीनों के लिए ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है. ग्राउंड के बीच में अलग-अलग तरह के 10 से 15 ओपन जिम उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से लोग बिना किसी जिम की फीस दिए कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं. इन उपकरणों में लेग एक्सरसाइज, आर्म एक्सरसाइज, कमर की कसरत और शरीर को सक्रिय रखने वाले अन्य व्यायाम शामिल हैं. वहीं, बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए यहां विशेष व्यवस्था की गई है. उनके बैठने और आराम करने के लिए शेल्टर बनाया गया है. इसके अलावा बुजुर्ग और अन्य लोग यहां खुले वातावरण में योगा, प्राणायाम और हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इससे उन्हें सुबह की ताजी हवा के बीच कुछ समय खुद की सेहत के लिए बिताने का मौका मिलता है. Advertisementबच्चों के मनोरंजन का ख्याल बच्चों के मनोरंजन का भी यहां पूरा ध्यान रखा गया है. उनके लिए अलग से झूले और खेलने की व्यवस्था की गई है. यहां सी-सॉ, स्लाइड, झूला, सी-सॉ राइडर और अन्य प्ले इक्विपमेंट बच्चों को आकर्षित करते हैं. इससे बच्चे खेल-खेल में शारीरिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं और मोबाइल से भी कुछ समय दूर रह सकते हैं. क्या है टाइमिंग इस फिटनेस जोन की एक और खास बात इसका समय है. यह सुबह 4 बजे से 9 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है. ऐसे में नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अपनी सुविधा के अनुसार यहां आकर फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं. बिष्टुपुर का यह फिटनेस जोन उन लोगों के लिए अच्छी जगह है, जो बिना किसी महंगे जिम के खर्च के प्राकृतिक वातावरण में अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamshedpur,Purbi Singhbhum,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 07:45 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

