राष्ट्रवाणी: जमीन के नीचे छिपी है पूरी दुनिया! ये 5 शहर देखकर उड़ जाएंगे होशजमीन के नीचे छिपी है पूरी दुनिया! ये 5 शहर देखकर उड़ जाएंगे होश, जानें नामWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 14:41 ISTआपने जमीन के ऊपर बसे खूबसूरत शहर तो बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां जमीन के नीचे घर, चर्च, होटल और बाजार तक मौजूद हैं?
इनकी बनावट और इतिहास जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती सिर्फ जमीन के ऊपर तक सीमित नहीं है. कहीं लोगों ने दुश्मनों से बचने के लिए जमीन के नीचे पूरा शहर बसा लिया, तो कहीं मौसम की मार से बचने के लिए घर ही अंडरग्राउंड बना लिए गए. कुछ जगहें आज भी लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं, जबकि कुछ ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बन चुकी हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 अनोखी जगहों के बारे में. तुर्किये के कप्पाडोसिया क्षेत्र में स्थित डेरिंकुयू दुनिया के सबसे हैरान करने वाले भूमिगत शहरों में शामिल है. इसे चट्टानों को काटकर कई स्तरों में बनाया गया था. यहां रहने के कमरे, रसोई, अस्तबल, चर्च, कुएं और हवा आने-जाने के लिए वेंटिलेशन शाफ्ट बनाए गए थे. माना जाता है कि शुरुआती ईसाई समुदायों ने हमलों से बचने और सुरक्षित रहने के लिए इन भूमिगत जगहों का इस्तेमाल किया था. यहां के संकरे रास्ते और बड़े पत्थर के दरवाजे इसकी सुरक्षा व्यवस्था को खास बनाते हैं. ऑस्ट्रेलिया का कूबर पेडी अपनी ओपल खदानों के साथ-साथ अंडरग्राउंड घरों के लिए भी मशहूर है. यहां गर्मियों में तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए कई स्थानीय लोगों ने जमीन के नीचे घर बनाए हैं. इन्हें डगआउट कहा जाता है. इन घरों में बेडरूम, किचन और दूसरे जरूरी कमरे होते हैं. यहां भूमिगत चर्च और पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल भी मिलते हैं. कनाडा के मॉन्ट्रियल में जमीन के नीचे बनी दुनिया कुछ अलग है. यहां RESO नाम का विशाल अंडरग्राउंड पैदल रास्तों का नेटवर्क है, जो करीब 32 किलोमीटर तक फैला है. यह मेट्रो स्टेशनों, दुकानों, रेस्तरां, होटलों, ऑफिस और अन्य इमारतों को जोड़ता है. खास बात यह है कि कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के दौरान भी लोग इस नेटवर्क के जरिए शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सकते हैं. Advertisementपोलैंड का विएलिच्का सॉल्ट माइन एक ऐसी जगह है, जहां जमीन के नीचे नमक से बनी एक अलग दुनिया दिखाई देती है. यहां 13वीं सदी से नमक की खुदाई की जाती रही है. इस खदान के अंदर कई किलोमीटर लंबी सुरंगें, नमक से बनी मूर्तियां और खूबसूरत चैपल मौजूद हैं. यहां का सेंट किंगाज चैपल खास आकर्षण है, जिसकी दीवारों और सजावट में नमक का इस्तेमाल किया गया है. यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है. About the AuthorSub Editor विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 14:41 ISTऔर पढ़ें

