राष्ट्रवाणी: 40 सवालों की झंझट खत्म! घर बैठे मोबाइल से करें स्वगणना, जानें आसान तरीकानहीं देना होगा 40 सवालों का जवाब, लंबी पूछताछ से मिलेगी छुट्टी, अब घर बैठे मोबाइल से करें स्वगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेसReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:38 ISTजौनपुर में जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है और अब आपको इसके लिए घर आने वाले कर्मचारियों के लंबे सवालों का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से महज कुछ मिनटों में पूरे परिवार की ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है इसकी आसान प्रक्रिया और इससे आपको क्या बड़ा फायदा मिलेगा. जौनपुर. आज के दौर में जब हम घर बैठे मोबाइल से शॉपिंग, बैंकिंग और बिल जमा करने जैसे सारे काम चुटकियों में निपटा लेते हैं, तो फिर जनगणना के लिए लंबी बातचीत का इंतजार क्यों करना?
अगर आपने अभी तक अपनी और अपने परिवार की स्वगणना नहीं की है, तो देर मत कीजिए और आज ही इसे पूरा कर लीजिए. जनपद में जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य शुरू हो चुका है. इसकी शुरुआत 16 नवंबर से स्वगणना के चरण के साथ हुई है, जिसमें आम नागरिक खुद अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. मोबाइल से घर बैठे भरें 40 आसान सवालों के जवाब लोकल 18 से बात करते हुए जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नरेंद्र बहादुर सिंह ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बताया है. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के जरिए पोर्टल या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करके स्वगणना से जुड़ा अपना जनसंख्या डेटा खुद भर सकता है. इसमें परिवार के हर सदस्य की जानकारी अलग-अलग दर्ज करनी होती है. पोर्टल पर कुल 40 प्रकार के आसान सवाल पूछे जाते हैं. इसकी खासियत यह है कि जैसे-जैसे आप एक सवाल का जवाब भरते जाएंगे, अगला सवाल अपने आप नीचे खुलता जाएगा. इसे कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकता है. Advertisementस्वगणना से बचेगा समय, सिर्फ एक ID से हो जाएगा काम सीडीओ ने बताया कि अगर आप सोच रहे हैं कि स्वगणना करने से आपको क्या फायदा होगा, तो इसका सबसे बड़ा लाभ आपका समय बचाना है. सीडीओ ने बताया कि आगामी 1 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी के बीच प्रशासन के प्रगणक और सुपरवाइजर डोर-टू-डोर यानी घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे. जब आप पहले से ही ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर लेंगे, तो प्रक्रिया खत्म होने के बाद आपको एक विशेष ‘आईडी’ (ID) मिलेगी. जब प्रगणक आपके दरवाजे पर आएंगे, तो आपको बस वह आईडी उन्हें देनी होगी. आईडी देते ही आपका पूरा डेटा अपने आप सिस्टम में सबमिट हो जाएगा. इससे न तो आपको लंबे सवालों के जवाब देने पड़ेंगे और न ही प्रगणकों का ज्यादा समय लगेगा. सीडीओ ने जौनपुर की जनता से की खास अपील सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने जौनपुर की समस्त सम्मानित जनता से इस अभियान में जुड़ने की खास अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वगणना के जरिए अपना डेटा खुद भरें, ताकि पूरे जिले में जनसंख्या गणना का यह महत्वपूर्ण कार्य तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके. तो फिर देर किस बात की, आज ही अपना मोबाइल उठाइए, se.census.gov.in पर जाइए और अपने परिवार की स्वगणना पूरी करके एक जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाइए. आपका यह छोटा-सा कदम न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि जिले के विकास से जुड़े इस बड़े अभियान को समय पर पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाएगा.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jaunpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 14:38 ISTऔर पढ़ें

