राष्ट्रवाणी: नेपाल जाना होगा आसान, 4-लेन हो रहा है ये हाईवे, 89% पूरा हो चुका कामनेपाल जाना होगा आसान, 4-लेन हो रहा है ये हाईवे, 89% पूरा हो चुका काम, यूपी के इन शहरों को भी होगा फायदाWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:25 ISTHighway News : एनएचएआई यूपी में नेशनल हाईवे-24 (NH-24) के सोनौली-जंगल कौड़िया खंड को फोरलेन में बदल रहा है. इससे भारत नेपाल के बीच आवागमन तेज और सुगम हो जाएगा. इस रोड के 4-लेन होने का फायदा गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज को भी होगा. इस प्रोजेक्ट पर 1,450 करोड़ रुपये खर्च होंगे. (Photo : @NHAI_Official/X)नई दिल्ली. भारत और नेपाल के बीच सड़क मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों और कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे-24 (NH-24) के सोनौली-जंगल कौड़िया खंड को 4-लेन में बदल रहा है. इस काम पर 1,450 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 79.54 किलोमीटर लंबे इस खंड का 89 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एनएचएआई ने हाल ही में एक्स (X) पर एक वीडियो साझा कर इस प्रोजेक्ट का के स्टेटस के बारे में बताया. इस हाईवे के फोन लेन हो जाने से न केवल नेपाल जाना आसान हो जाएगा, बल्कि पूर्वांचल कई शहरों में भी आवागमन सुगम हो जाएगा. यह हाईवे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख प्रवेश द्वार सोनौली से जोड़ता है. इस सड़क के दो लेन होने की वजह से नेपाल जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों के कारण अक्सर जाम लगता था. इस वजह से समय ज्यादा लगता था और लोगों को परेशानी होती थी. इसी को देखते हुए इसे फोरलेन करने का फैसला किया गया. इस हाईवे के 4-लेन होने से गोरखपुर, महाराजगंज और बौद्ध पर्यटन सर्किट के प्रमुख केंद्र कुशीनगर को भी फायदा होगा. कुशीनगर से लेकर नेपाल के लुंबिनी क्षेत्र तक जाने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की यात्रा भी आसान हो जाएगी. बनाए जा रहे हैं ओवरब्रिज फ्लाईओवर और अंडरपास एनएचएआई ने इस हाईवे को इस तरह डिजाइन किया है कि स्थानीय ट्रैफिक और लंबी दूरी के वाहनों के बीच कोई टकराव न हो. हाईवे पर एक रेलवे ओवरब्रिज, दो फ्लाईओवर, 24 अंडरपास और 105 पुलिया का निर्माण किया जा रहा है. फ्लाईओवर और अंडरपास को 6-लेन की क्षमता के हिसाब से बनाया गया है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर हाईवे को आसानी से 6-लेन तक चौड़ा किया जा सके.आसपास के गांवों और कस्बों के स्थानीय यातायात को सुगम रखने के लिए हाईवे के दोनों ओर करीब 68 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड भी विकसित की जा रही है. 🛣️ Strengthening India–Nepal Connectivity. Driving Regional Growth. The 4-lng of the Sonauli–Jungle Kaudia section of NH-24 is progressing rapidly. Once operational, this vital corridor will enhance connectivity between India and Nepal, enable faster and safer journeys, strengthen cross-border trade and logistics, improve market access for farmers, and boost tourism across eastern #UttarPradesh and neighbouring regions. @PMOIndia @MORTHIndia @PIBMoRTH #NHAI #BuildingANation — NHAI (@NHAI_Official) एक्सप्रेसवे जैसी सुरक्षा सफर को तेज बनाने के साथ-साथ सुरक्षा पर भी पूरा जोर दिया गया है. हाईवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) लगाया जा रहा है. पूरे रूट पर CCTV कैमरों से रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग होगी. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मांगने के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स और एंबुलेंस सेवाएं तैनात रहेंगी. जंक्शनों पर हाई-मास्ट लाइटिंग, मजबूत क्रैश बैरियर और वैरिएबल मैसेज साइनबोर्ड भी लगाए जा रहे हैं. सीमा पार व्यापार को मिलेगी रफ्तार Advertisementयह हाईवे केवल यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा पहुंचाएगा. इस कॉरिडोर के शुरू होने से स्थानीय किसानों की बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच बनेगी और कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान हो जाएगी. वहीं, भारत और नेपाल के बीच होने वाले व्यापार को भी गति मिलेगी.About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 08:25 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

