राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Patwari Strike Update: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म, सीएम साय से बातचीत के बाद लिया फैसला, जानिए क्या है उनकी डिमांड? /image: IBC24 File बता दें कि छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है।
पीवी एप की विसंगतियों को दूर करने समेत कई मांगो को लेकर प्रदेश के पटवारी लगभग 40 दिनों से लगातार हड़ताल पर थे, जिसके चलते राजस्व कामकाज प्रवभावित रहा। वहीं इस मामले में अब तक करीब 200 पटवारी सस्पेंड किए गए है। इसके आलावा 3000 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था।
साथ ही 50 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई भी की गई है। रायपुरः पटवारी हड़ताल खत्म, 229 पटवारियों को काम पर लौटने का नोटिस हुआ था जारी #Raipur #RaipurNews #ChhattisgarhNews #PatwariStrike #Patwari #PatwariHadtal — IBC24 News (@IBC24News) November 22, 2026 छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
संघ ने हड़ताल की अवधि के दौरान की गई कार्रवाई को शून्य करने और आंदोलन की अवधि को कार्यदिवस मानते हुए वेतन देने की मांग रखी है। इसके साथ ही वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति से जुड़े मामलों में जल्द आदेश जारी करने की मांग की गई है। संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया है।
बिलासपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए 229 पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने सभी 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक पटवारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।
इसके अलावा, ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के सिद्धांत के तहत 102 पटवारियों का वेतन रोक दिया गया है। बता दें कि जिले के पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने यह कार्रवाई की है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला प्रशासन द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 13 अक्टूबर से हड़ताल पर गए जिले के 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) घोषित कर दिया गया है, जबकि 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है।
बात करें बस्तर की तो, जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले की सभी 10 तहसीलों में कुल 180 पटवारी पदस्थ हैं, जिनमें 30 प्रशिक्षु शामिल हैं। इनमें से 136 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जबकि 44 पटवारी वर्तमान में अपने कर्तव्यों पर कार्यरत हैं। हड़ताल पर गए सभी 136 पटवारियों को प्रशासन द्वारा पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन काम पर वापस न लौटने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।
तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो इस कार्रवाई का सबसे अधिक असर जगदलपुर और बस्तर तहसील में देखने को मिला है। जगदलपुर तहसील में पदस्थ 26 में से 25 पटवारी हड़ताल पर हैं, जिनमें से 23 पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की गाज गिरी है, जबकि यहाँ केवल एक पटवारी कार्यरत है। इसी तरह बस्तर तहसील में पदस्थ सभी 16 पटवारी हड़ताल पर हैं और प्रशासन ने सभी 16 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस करते हुए 2 को निलंबित कर दिया है।
भानपुरी में पदस्थ 21 में से 14 हड़ताली पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस तथा 2 पर निलंबन की कार्रवाई हुई है, जबकि 7 कार्यरत हैं। बकावण्ड में पदस्थ 21 में से 14 हड़ताल पर हैं, जिनमें से 13 का ब्रेक इन सर्विस और एक का निलंबन किया गया है। अन्य तहसीलों में भी प्रशासन का रुख सख्त रहा है।
लोहण्डीगुड़ा में पदस्थ 22 में से 11 पटवारी हड़ताल पर हैं और सभी 11 पर ब्रेक इन सर्विस के साथ 2 को निलंबित किया गया है। करपावण्ड में पदस्थ 12 में से हड़ताल पर गए सभी 10 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस और एक को निलंबित किया गया है। नानगुर के 10 में से 8 हड़ताली पटवारियों में से 7 पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
इसके अतिरिक्त तोकापाल में 18 में से 16 हड़ताली पटवारियों में से 2 पर ब्रेक इन सर्विस व 2 पर निलंबन, बास्तानार में 16 में से 9 हड़ताली पटवारियों में से 2 पर ब्रेक इन सर्विस व 2 पर निलंबन तथा दरभा तहसील में पदस्थ 18 में से 13 हड़ताली पटवारियों में से एक पर ब्रेक इन सर्विस व एक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
उत्तर: 22 नवंबर 2026 को पटवारियों ने आंदोलन समाप्त करने की जानकारी दी। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Patwari Strike Update: Chhattisgarh Patwari Strike End 229 Patwaris Return To Work अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 36 लोग थे सवार, कई लोगों की मौके पर ही मौत दिग्गज भाजपा सांसद का हुआ निधन, उपराष्ट्रपति और सीएम समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले!
90% निकासी का रास्ता साफ, 3 दिन में मिलेगा पैसा! जानें ये नए नियम अस्पताल के ICU रुम में नाबालिग लड़की के साथ वार्ड बॉय ने की गंदी हरकत, CCTV फुटेज वायरल मारुति ने ग्राहकों को फिर दिया बड़ा झटका! चुपके से बढ़ाए कारों के दाम, अब देने होंगे इतने रुपये एक्स्ट्रा!
फेमस डांसर सपना चौधरी का हुआ तलाक, खत्म हो गया 6 साल का रिश्ता, दूसरी शादी को लेकर भी किया बड़ा खुलासा Bhopal News: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी, घर का दरवाजा अंदर से बंद था पति के इस बात से आहत होकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, कैमरे में कैद हुआ वीडियो

