राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती सिस्टम का असर कमजोर पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश और बदली का दौर लगभग थम गया है। सोमवार को प्रदेश में केवल एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, मंगलवार से अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ होने के साथ ही अब प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे होने लगे हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी रात की ठिठुरन मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बादल छंटने से उत्तर छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग के जिलों में अब रात की ठंड तेजी से बढ़ेगी।
आगामी तीन दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। दूसरी ओर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। 7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक 20.4 डिग्री रहा।
माना एयरपोर्ट में दिन का पारा 30 और रात का 18.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को राजधानी में आंशिक बादलों के बीच पारा 30 और 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 7 डिग्री / न्यूनतम 20.4 डिग्री रायपुर (माना): अधिकतम 30.0 डिग्री / न्यूनतम 18.9 डिग्री जगदलपुर: अधिकतम 31.6 डिग्री / न्यूनतम 16.6 डिग्री बिलासपुर: अधिकतम 28.6 डिग्री / न्यूनतम 20.0 डिग्री दुर्ग: अधिकतम 28.6 डिग्री / न्यूनतम 18.2 डिग्री राजनांदगांव: अधिकतम 28.5 डिग्री / न्यूनतम 11.5 डिग्री पेंड्रारोड: अधिकतम 26.8 डिग्री / न्यूनतम 17.8 डिग्री अंबिकापुर: अधिकतम 26.1 डिग्री / न्यूनतम 18.0 डिग्री कोरबा: अधिकतम 29.0 डिग्री / न्यूनतम 19.8 डिग्री बालोद: अधिकतम 29.5 डिग्री / न्यूनतम 20.1 डिग्री

