राष्ट्रवाणी: विशेषज्ञों का सुझाव है कि ऑफिसेस और बिजनेसमैनों को ये समझना चाहिए और इसके लिए तैयार होना चाहिए कि डिजिटल सेवाएं बंद होने पर वो कौनसी सर्विसेज हैं जिन्हें हर हाल में जारी रखना होगा और ये कैसे हो सकता है. इसके लिए सरल विकल्प तैयार रखने होंगे, हाथ से काम करना, कागज-कलम का इस्तेमाल और केश में पेमेंट जैसे विकल्पों को बनाए रखना होगा. कागज-पेन इस्तेमाल करने की आदत छूटती जा रही है, पर सच ये है कि इस डिजिटल संकट के दौर में वही सबसे काम आ सकता है. हालांकि, कागजी रिकॉर्ड के अपने जोखिम भी हैं. वे खो सकते हैं, उनमें हेरफेर हो सकती है और उनमें गलतियों की पहचान करने वाला ऑटोमेटिक सिस्टम नहीं होता. लेकिन सबकुछ ठप पड़ने की स्थिति में यही सबसे कारगर तरीका साबित होगा. पहले से तैयार रखें इमरजेंसी प्लान
अगली बार डिजिटल सेवाएं कब बाधित होंगी, यह कहना मुश्किल है, लेकिन ऐसी घटना दोबारा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. डिजिटल निर्भरता पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है और इसकी जरूरत भी नहीं है. हालांकि, इसके जोखिमों को समझकर तैयारी जरूर की जा सकती है. यदि कारोबार की निरंतरता सुनिश्चित करने वाली योजना पुरानी हो या कर्मचारियों के लिए उसे लागू करना मुश्किल हो, तो संकट के समय उसका कोई फायदा नहीं होगा. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

