राष्ट्रवाणी: QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें संजय सिंह को बरी किया जाता है… जब भरे कोर्टरूम में जज ने सुनाया ये फैसलाSanjay Singh News: संजय सिंह को बरी किया जाता है… जब भरे कोर्टरूम में जज ने सुनाया ये फैसला, कोविड से जुड़ा क्या है यह पूरा मामला?Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:12 ISTAAP MP Sanjay Singh News: सुल्तानपुर कोर्ट ने 24 नवंबर को आप सांसद संजय सिंह और 10 अन्य आरोपियों को 2021 के पंचायत चुनाव दौरान आचार संहिता और कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया.संजय सिंह को यूपी की अदालत ने पांच साल पुराने केस में किया बरी (फाइल फोटो)सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश की सुल्तापुर कोर्ट ने 24 नवंबर को सबूतों के अभाव में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बरी कर दिया है. अदालत ने इस मामले में संजय सिंह के अलावा 10 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया गया है. यह मामला वर्ष 2021 के पंचायत चुनावों के दौरान आचार संहिता और कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन के पांच साल पुराना मामला है.संजय सिंह के वकील मदन सिंह ने बताया कि अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बंधुआकला थाने के तत्कालीन एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह की शिकायत पर 13 अप्रैल 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पंचायत चुनावों के दौरान आप समर्थित जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार सलमा बेगम के समर्थन में आरोपियों ने कथित तौर पर प्रशासनिक अनुमति लिए बिना हसनपुर गांव में एक जनसभा आयोजित की थी.क्या था पुलिस केस इस बैठक में 50 से 60 लोग शामिल हुए थे, जिसे पुलिस ने आचार संहिता और कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन माना था. संजय सिंह के अलावा जिन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था उनमें मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी, जगदीश यादव, सुकाई, धर्मराज, जीशान, सहबान, सिकंदर, जलील और अजय शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी. सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी, जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही जारी रही.क्या बोले संजय सिंह बरी होने के बाद संजय सिंह ने कहा कि यह मामला पांच साल पहले उनके और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को बरी कर दिया है और अदालत के इस फैसले के लिए आभार जताया है.About the Authorअरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 19:12 ISTखबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभवबिना किसी रुकावट, पूरी स्टोरी पढ़ें ऐप परQR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करेंOR
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

