राष्ट्रवाणी: शाम 6 बजे दीपथून पर नहीं जला दीप, पहाड़ी पर तनाव; तमिलनाडु में क्यों मचा बवाल?शाम 6 बजे दीपथून पर नहीं जला दीप, मदुरै की पहाड़ी पर 2 पक्षों के बीच भारी तनाव; तमिलनाडु में क्यों मचा बवाल?Edited by:Agency:एजेंसियांLast Updated:November 24, 2026, 19:02 ISTतमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर्व के मौके पर पारंपरिक उत्साह के बीच मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम में विवाद खड़ा हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने शाम 6 बजे दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने का अंतरिम आदेश दिया था. तय समय पर दीप न जलने से हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस हुई. हालांकि पारंपरिक स्थान उच्छी पिल्लैयार मंदिर में महादीपम जलाया गया. इस मामले में करीब 100 साल पुराने दीवानी अदालत के फैसलों का हवाला दिया जा रहा है.बाएं उच्छी पिल्लैयार मंदिर में जलाया दीप, वहीं दीपथून पत्थर के स्तंभ के पास दीप नहीं जला. (Photos : )चेन्नई: तमिलनाडु में मंगलवार को पारंपरिक कार्तिगई दीपम का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया और राज्य के मंदिरों व घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए. तिरुवन्नामलाई की पहाड़ी के ऊपर पारंपरिक महादीपम जलाया गया. हालांकि मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम में अन्नामलाई पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम 6 बजे दीपथून स्तंभ पर दीप जलाने का अंतरिम आदेश दिया था, लेकिन तय समय पर वहां दीप नहीं जलाया जा सका. सुप्रीम कोर्ट के शाम 6 बजे के आदेश के बावजूद दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप?
तिरुपरनकुंद्रम में अन्नामलाई पहाड़ी पर दो प्रमुख स्थान मौजूद हैं. इनमें से एक उच्छी पिल्लैयार मंदिर है जहां हर साल कार्तिगई दीपम के दिन पारंपरिक रूप से महादीपम जलाया जाता है. आज शाम भी उच्छी पिल्लैयार मंदिर में महादीपम जलाया गया और इसके बाद पहाड़ी पर आतिशबाजी भी हुई. दूसरी ओर इससे कुछ दूरी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और वहां केवल बिजली की रोशनी ही देखी गई. सुप्रीम कोर्ट के शाम 6 बजे के अंतरिम आदेश के बावजूद दीपथून पर पारंपरिक दीप न जलने से स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी निराशा फैल गई. शाम से ही तिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर जमा भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस भी हुई. Advertisementदीपथून विवाद को लेकर मदुरै में फिल्म डायरेक्टर मोहन जी ने सरकार और जिला प्रशासन पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरी भीड़ निराश है. तमिलनाडु सरकार और जिला प्रशासन दीप जलाने के लिए कभी सहमत नहीं हुए. विजय सर ने साबित कर दिया कि वह एक महान अभिनेता हैं. शाम 5.50 बजे तक जानकारी थी कि वे दीप जलाएंगे, लेकिन इस महान अभिनेता ने सभी को निराश कर दिया और हर कोई बेहद दुखी है.’ #WATCH | Tamil Nadu | भाजपा cadres enter into a heated argument with Police personnel outside Thiruparankundram Murugan temple, where they have been since earlier this evening, demanding the lighting of the lamp on the Deepathoon stone pillar. The Maha Deepam was lit at Ucchi Pillayar Temple, where it is traditionally lit as part of the annual Karthigai Deepam festival. — (@) मोहन जी ने आगे कहा कि अगर सरकार और जिला प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं तो वे लोगों से क्या उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोगों को इस सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी और जनता इसका जवाब जरूर देगी. 100 साल पुराने अदालती फैसले और जमीन के हक का क्या है पूरा विवाद?
इस पूरे विवाद की जड़ में जमीन के मालिकाना हक और धार्मिक अधिकारों को लेकर दो पक्षों के परस्पर विरोधी दावे हैं. हिंदू संगठनों का दावा है कि यह स्थान मंदिर का है और वे इसके समर्थन में करीब एक सदी यानी 100 साल पुराने दीवानी अदालत के फैसलों का हवाला देते हैं. उनका कहना है कि यह धार्मिक अनुष्ठान साल में केवल एक बार कुछ घंटों के लिए ही होता है. दूसरी तरफ दरगाह के अधिकारी और मुस्लिम संगठन अपने इबादत स्थल के नजदीक होने का हवाला देते हुए इस स्थान पर दीप जलाने का विरोध करते हैं.About the AuthorDeputy News Editorदीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Chennai,Tamil NaduFirst Published :November 24, 2026, 19:01 ISTऔर पढ़ें

