राष्ट्रवाणी: करौली के तालाबों में सिंघाड़े की पैदावार, सर्दियों में बाजार में बढ़ी डिमांडकरौली के तालाबों में सिंघाड़े की पैदावार, सर्दियों में बाजार में बढ़ी डिमांड, सैलोकर का सिंघाड़ा बना पहली पसंदReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:58 ISTKarauli Singhara Farming: करौली जिले में सर्दी के मौसम के साथ ही सिंघाड़े की फसल लहलहाने लगी है. यहां के तालाबों में बड़ी मात्रा में सिंघाड़े का उत्पादन हो रहा है, जिससे बाजार में इसकी आवक भी बढ़ गई है. खास तौर पर सैलोकर तालाब का सिंघाड़ा अपने खास स्वाद और मिठास के कारण लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. ख़बरें फटाफटकरौली के तालाबों में लहलहा रही सिंघाड़े की फसलकरौली: करौली क्षेत्र में सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही जलाशयों और तालाबों में सिंघाड़े की फसल तैयार होने लगी है. जिला मुख्यालय के सैलोकर तालाब, ससेड़ी मोड़ तालाब और पांचना बांध के आसपास सहित कई अन्य तालाबों में इन दिनों सिंघाड़े की पैदावार हो रही है, जिससे स्थानीय बाजारों में बड़ी मात्रा में ताजा सिंघाड़ा बिक्री के लिए पहुंचने लगा है. सर्दियों के मौसम में करौली क्षेत्र में सिंघाड़े की अच्छी पैदावार होने से इस फसल से जुड़े उत्पादकों और विक्रेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. किसान और व्यापारी तालाबों से सिंघाड़े की तुड़ाई करने के साथ ही उसकी बिक्री में जुटे हुए हैं, वहीं शहर के बाजारों में पहुंच रहे ताजा सिंघाड़े को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. तालाब के सिंघाड़े को लेकर ग्राहकों में खास क्रेज करौली में होने वाली सिंघाड़े की उपज में सैलोकर तालाब के सिंघाड़े की लोगों के बीच सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है. स्वाद, मिठास और नरम होने के कारण यह अन्य जलाशयों की तुलना में ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है. करौली के बरखेड़ा निवासी धरमी माली और बने सिंह आदि ने बताया कि सैलोकर तालाब का सिंघाड़ा स्वाद में अधिक मीठा और नरम होता है. यही प्रमुख कारण है कि स्थानीय लोग और खरीदार इसे ज्यादा पसंद करते हैं और इसकी मांग लगातार बनी रहती है. बाजारों और तालाबों के किनारे सजने लगी दुकानें आसपास के अन्य तालाबों में भी सिंघाड़े की फसल तेजी से तैयार हो रही है, जिसके चलते स्थानीय मंडियों और बाजारों में इसकी आवक निरंतर बनी हुई है. सर्दियों के मौसम में सिंघाड़ा करौली के लोगों के लिए पसंदीदा मौसमी फल के रूप में उभरा है. फसल की अच्छी आवक और मांग के चलते सिंघाड़ा तालाबों के आसपास सड़क किनारे तथा शहर के विभिन्न बाजारों में बड़ी मात्रा में बिकता नजर आता है. इससे जहां लोगों को ताजा मौसमी फल सहजता से मिल रहा है, वहीं इस कार्य से जुड़े लोगों की आजीविका को भी सहारा मिल रहा है. About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…Location :Karauli,RajasthanFirst Published :November 24, 2026, 18:58 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

