राष्ट्रवाणी: शरजील और उमर की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को करेगा सुनवाईदिल्ली दंगा केस: शरजील और उमर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाईEdited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:54 ISTसुप्रीम कोर्ट बुधवार को दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. दोनों ने यूएपीए के तहत जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है.सुप्रीम कोर्ट शरजील और उमर की याचिका पर सुनवाई करेगानई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को दिल्ली दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद को यूएपीए के मामले जमानत देने के इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों आरोपियों ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी. सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों की सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है. शीर्ष अदालत में दाखिल अपनी याचिकाओं में दोनों कर्ताओं ने इस आधार पर जमानत का अनुरोध किया है कि अभियोजन पक्ष संरक्षित गवाहों के बयान दर्ज कराने में विफल रहा है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई एक वर्ष की रोक की अवधि समाप्त होने वाली है. इमाम की याचिका में दलील दी गई है कि मामले में 25 सितंबर, 2020 को आरोपपत्र दाखिल किया गया था, जिसमें 18 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं और अभियोजन पक्ष ने 47 संरक्षित गवाहों सहित 900 से अधिक लोगों को गवाह बनाया है. उमर और शरजील ने ये दलीलें दीं उमर खालिद ने भी अपनी याचिका में संरक्षित गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि एक वर्ष की रोक की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें जेल में रखना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होगा. वहीं, इमाम ने कहा कि विचाराधीन कैदी के रूप में छह वर्ष और नौ महीने जेल में बिताने के बावजूद अभियोजन पक्ष अब तक एक भी गवाह का बयान दर्ज कराने में विफल रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट कर चुका है जमानत देने से इनकार दिल्ली हाईकोर्ट ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के पीछे कथित ‘‘बड़ी साजिश’’ से जुड़े यूएपीए के मामले में 30 सितंबर को खालिद और इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि वह ‘‘न्यायिक अनुशासन’’ से बंधा हुआ है और सुप्रीम कोर्ट के पांच जनवरी के आदेश में बदलाव नहीं कर सकता. शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में दोनों आरोपियों से कहा था कि वे संरक्षित गवाहों के बयान दर्ज होने या एक वर्ष की अवधि समाप्त होने, इनमें से जो भी पहले हो, उसके बाद जमानत का अनुरोध कर सकते हैं. खालिद और इमाम ने निचली अदालत के चार जुलाई के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी गिरफ्तारी के बाद तीसरी बार उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं. निचली अदालत ने जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए कहा था कि उसके पास उच्चतम न्यायालय के पांच जनवरी के आदेश का ‘‘पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है’’ और इसलिए वह न तो याचिकाओं पर विचार कर सकती है और न ही कोई राहत दे सकती है. 2020 के दिल्ली दंगे में 53 लोगों ने जान गंवाई थी खालिद और इमाम के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन पर फरवरी 2020 में हुए दंगों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल होने का आरोप है. इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे. यह हिंसा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 24, 2026, 18:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

