राष्ट्रवाणी: TVS Jupiter ने रचा इतिहास! 1 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पारTVS Jupiter ने रचा इतिहास! 1 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार, जानें क्यों है इतनी डिमांडWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:31 ISTTVS Jupiter ने इंडियन मार्केट में एक नया इतिहास रच दिया है. साल 2013 में लॉन्च हुआ ये पॉपुलर फैमिली स्कूटर अब 1 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर चुका है. आखिर 13 साल से ज्यादा समय से ग्राहकों की पहली पसंद बने इस स्कूटर में ऐसा क्या खास है?
74,700 रुपये की शुरुआती कीमत, 61.2 kmpl का माइलेज और स्मार्ट फीचर्स के साथ जानिए इसकी सफलता की पूरी कहानी.ख़बरें फटाफटTVS Jupiter ने 1 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है.TVS ने एक नया इतिहास रच दिया है. कंपनी के सबसे पॉपुलर फैमिली TVS Jupiter ने भारत में एक करोड़ (10 मिलियन) यूनिट प्रोडक्शन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. साल 2013 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही इस स्कूटर ने भारतीय परिवारों के बीच अपनी एक खास और भरोसेमंद जगह बनाई है. इस शानदार उपलब्धि के साथ ही जुपिटर देश के सबसे सफल और सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की सूची में मजबूती से खड़ा हो गया है. अपने आरामदायक राइडिंग एक्सपीरिएंस, बेहतरीन माइलेज और लगातार किए गए तकनीकी अपडेट्स के दम पर इस स्कूटर ने न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों का भी दिल जीता है. ये माइलस्टोन टीवीएस मोटर की इंजीनियरिंग और ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है एक दशक से ज्यादा का सफर टीवीएस जुपिटर को पहली बार साल 2013 में 110cc सेगमेंट में पेश किया गया था. उस समय बाजार में पहले से मौजूद कंपटीटर्स को कड़ी टक्कर देते हुए जुपिटर ने ‘ज्यादा का फायदा’ टैगलाइन के साथ ग्राहकों को आकर्षित किया. मेटल बॉडी, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप और बड़े अंडर-सीट स्टोरेज जैसे फीचर्स ने इसे तुरंत पॉपुलर बना दिया. लॉन्च के महज कुछ ही वर्षों में इसने लाखों ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा और कंपनी की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान देने वाला मॉडल बन गया अब इसका प्रोडक्शन 1 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया है. कीमत और डिजाइन TVS Jupiter 110 भारतीय बाजार में 5 मुख्य वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹74,700 (Drum वेरिएंट) से शुरू होकर टॉप मॉडल (Dual Tone) के लिए ₹90,525 तक जाती है. इसको बेहद मॉडर्न और प्रीमियम लुक दिया गया है. इसमें सामने की तरफ आकर्षक एलईडी हेडलैंप और पीछे इनफिनिटी एलईडी टेललाइट बार मिलता है. मजबूत मेटल बॉडी (MetalMAXX), पियानो ब्लैक फिनिश और लंबी सीट इसे फैमिली यूज़ के लिए आरामदायक और स्टाइलिश बनाती है. फीचर्स और सेफ्टी Advertisementइसमें फ्रंट एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग, दो हेलमेट रखने लायक बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और 2-लीटर का फ्रंट ग्लव बॉक्स दिया गया है. टॉप वेरिएंट्स में SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुली डिजिटल डिस्प्ले, वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ सिंक्रोनस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) दी गई है. इसके अलावा, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग (अचानक ब्रेक लगाने पर टेल लाइट फ्लैश होना), हैजर्ड लैंप, साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर और पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इंजन और परफॉरमेंस जुपिटर में 113.3 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो 8.02 PS की पावर और 9.8 Nm (iGO असिस्ट के साथ) टॉर्क जनरेट करता है.CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑटो स्टार्ट-स्टॉप तकनीक की मदद से ये स्कूटर स्मूद राइडिंग के साथ लगभग 61.2 kmpl का बेहतरीन माइलेज देता है.About the AuthorSenior Sub Editorराम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 18:31 ISTऔर पढ़ें
