राष्ट्रवाणी: हथौड़ा ढूंढने को जमीन खोदी, टनटनाने लगा फावड़ा, फट पड़ा 1600 साल पुराना खजानाहथौड़ा ढूंढने के लिए जमीन खोदी, अचानक टनटनाने लगा फावड़ा, फट पड़ा 1600 साल पुराना शाही खजानाWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:50 ISTइंग्लैंड के होक्स्ने गांव में एक किसान अपना खोया हथौड़ा ढूंढ रहा था. तभी उसे जमीन के नीचे 1600 साल पुराना रोमन खजाना मिला. इस खजाने में 15 हजार से ज्यादा सिक्के थे. सोने के गहने और चांदी का सामान भी मिला. वहां सोने की सजावट वाली एक खास मिर्चदानी भी मिली।
इसका नाम ‘एम्प्रेस’ रखा गया है. इसमें भरी जाने वाली काली मिर्च तब भारत से आती थी. माना जाता है कि इसे रोमन शासन खत्म होते वक्त जमीन में दबाया गया था.जमीन से मिला शाही खजाना (एआई कॉन्सेप्ट इमेज)एक मामूली सा हथौड़ा ढूंढते-ढूंढते अचानक एक शख्स की किस्मत का दरवाजा खुल गया. उसे जमीन के नीचे सदियों पुराना शाही राज दफन मिला. ये शख्स अपनी जमीन खोदकर खोया हुआ हथौड़ा ढूंढ़ रहा था, अचानक उसके औजार से टनटनाहट की आवाज गूंजी. उसे कुछ शक तो हुआ लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसके नीचे इतिहास का इतना बड़ा खजाना छिपा होगा. मिट्टी जैसे-जैसे हटती गई, वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी रह गईं. मामूली के शख्स की जमनी से 1600 साल पुराना वो रॉयल खजाने निकला, जिसे एक वक्त पर चलता फिरता चमत्कार माना जाता था. कहां मिला ये शाही खजाना और क्या है इसकी पूरी कहानी?
दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के होक्स्ने गांव में एक किसान मेटल डिटेक्टर लेकर अपना खोया हुआ हथौड़ा तलाश रहा था. खोजते-खोजते उसे जमीन के नीचे कुछ खास होने का एहसास हुआ और खुदाई में प्राचीन रोमन सिक्के, गहनों और खाने-पीने के बर्तनों का एक विशालकाय खजाना हाथ लग गया, जिसमें 15 हजार से भी ज्यादा सिक्के शामिल थे. इसी खजाने में एक ऐसी चांदी की डिब्बी भी मिली, जो किसी शाही महिला के आकार में बनी थी और जिसे आज ‘एम्प्रेस’ के नाम से जाना जाता है!
क्या है ये ‘एम्प्रेस’ और कैसी है इसकी बनावट? ब्रिटिश म्यूजियम के मुताबिक, होक्स्ने के इस खजाने में मसाले रखने वाले चार बर्तन मिले थे, जिन्हें लैटिन भाषा में ‘पाइपरेटोरिया’ कहा जाता है. ‘एम्प्रेस’ भी उन्हीं में से एक है, जो असल में काली मिर्च छिड़कने वाली एक बेहद खास ‘पेपर पॉट’ यानी मिर्चदानी है. करीब 4 इंच यानी 10 सेंटीमीटर ऊंची ये चांदी की आकृति देखने में किसी शाही महिला जैसी लगती है. इसकी कारीगरी को और खास बनाने के लिए महिला की आंखों, होंठ, बालों और पहनावे के आसपास सोने की परत या सजावट की गई है, और उसके बाएं हाथ में एक स्क्रॉल यानी कागज या चर्मपत्र का रोल भी दिखाया गया है. इस महिला के हेयरस्टाइल की बनावट से विशेषज्ञों ने अंदाजा लगाया है कि ये मिर्चदानी चौथी सदी में बनाई गई होगी, जबकि माना जाता है कि पूरा खजाना पांचवीं सदी की शुरुआत में जमीन में दबाया गया था, जब ब्रिटेन में रोमन शासन खत्म होने की कगार पर था. Advertisementतीन पोजिशन पर काम करती थी 1600 साल पुरानी ये मिर्चदानी ये जानकर हैरानी होती है कि 1600 साल पहले भी चीजों को बनाने में सुविधा और समझदारी का पूरा ध्यान रखा जाता था. चार पैरों वाले आधार पर टिकी इस मिर्चदानी के नीचे एक गोल डिस्क लगी है, जिसे तीन अलग-अलग पोजिशन पर घुमाया जा सकता है. पहली पोजिशन में ये पूरी तरह खुली रहती है, जिससे अंदर मसाला भरना आसान होता है. दूसरी पोजिशन में ये पूरी तरह बंद हो जाती है, ताकि सामान बाहर न गिरे. तीसरी पोजिशन में ये थोड़ी सी खुली रहती है, जिसका इस्तेमाल खाने पर मिर्च छिड़कने के लिए किया जाता था. जब इसमें कुटी हुई काली मिर्च भरनी होती थी, तब इसे पूरी तरह खोला जाता था, और खाने पर मिर्च छिड़कने के लिए इसे थोड़ा सा खुला रखकर इस्तेमाल किया जाता था. इतनी पुरानी चीज में ऐसी बारीक और काम की व्यवस्था देखकर आज भी लोग दंग रह जाते हैं. भारत से मंगवाई जाती थी काली मिर्च, भरना था महंगा सौदा ब्रिटिश म्यूजियम के पूर्व निदेशक नील मैकग्रेगर ने अपनी किताब ‘ए हिस्ट्री ऑफ द वर्ल्ड इन 100 ऑब्जेक्ट्स’ (2010) में लिखा है कि प्राचीन रोमन लोगों को काली मिर्च बेहद पसंद थी. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि रोमन साम्राज्य में काली मिर्च उगती ही नहीं थी. वहां के व्यापारी इसे भारत से मंगवाते थे, जिसकी वजह से ये मसाला काफी महंगा होता था. ऐसे में इस तरह की मिर्चदानी को काली मिर्च से भरना भी उस जमाने में कोई मामूली बात नहीं थी, बल्कि एक महंगा खर्च माना जाता था. इससे ये साफ झलकता है कि इसका इस्तेमाल करने वाला परिवार कितना अमीर और ताकतवर रहा होगा. कौन थी ये महिला और क्यों जमीन में छोड़ा गया इतना बड़ा खजाना?
मैकग्रेगर के अनुसार, होक्स्ने के पास रहने वाले किसी अमीर रोमन-ब्रिटिश परिवार ने इस मिर्चदानी का इस्तेमाल अपने शानदार खाने-पीने के सामान के तौर पर किया होगा. हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये आकृति किसी खास रोमन शाही परिवार की सदस्य को दर्शाती है या नहीं, और शोधकर्ताओं का मानना है कि ये शायद शाही परिवार की किसी महिला की तस्वीर नहीं है. फिर भी, उसके हाथ में मौजूद स्क्रॉल इस बात का इशारा करता है कि वो महिला अमीर होने के साथ-साथ पढ़ी-लिखी भी रही होगी. वहीं, जब ब्रिटेन में रोमन शासन कमजोर पड़ने लगा और व्यवस्था डगमगाने लगी, तब ये परिवार शायद अपना ये कीमती सामान वहीं छोड़कर चला गया. इस संदूक में दर्जनों चांदी की चीजें, सोने के 29 गहने और 15 हजार से ज्यादा सिक्के मिले थे. संकट के वक्त की ‘चलती-फिरती दौलत’ थी ये पोटली इस पूरे खजाने को लेकर नील मैकग्रेगर ने एक बड़ी अहम बात कही है. उनके मुताबिक, ये किसी अमीर रोमन परिवार की ऐसी ‘चलती-फिरती दौलत’ थी, जिसे जरूरत पड़ने पर साथ लेकर या छिपाकर रखा जा सकता था, और ये ठीक उसी तरह के लोगों की संपत्ति थी जो किसी राज्य या शासन के ढहने पर सबसे ज्यादा खतरे में आ जाते हैं. एक खोए हुए हथौड़े की तलाश ने इतिहास के उस पन्ने को खोल दिया, जहां अमीरी, व्यापार, रोजमर्रा की जिंदगी और बदलते दौर की हलचल एक साथ सिमटी हुई थी. आज भी जब ऐसी कोई पुरानी चीज सामने आती है, तो वो हमें बताती है कि सदियों पहले भी इंसानों की जरूरतें, स्वाद और मुश्किलें आज से बहुत अलग नहीं थीं.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 24, 2026, 18:41 ISTऔर पढ़ें

