राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): गोल्ड मैन के लिए आफत बना Video, ऐसा पीछे पड़ा आयकर विभाग, कुर्की तक पहुंची बात’हैदराबाद गोल्ड मैन’ के लिए आफत बना यूट्यूब वीडियो, ऐसा पीछे पड़ा आयकर विभाग, प्रॉपर्टी की कुर्की तक पहुंची बातWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:43 ISTसोशल मीडिया में वायरल हुआ हैदराबाद के ‘गोल्ड मैन’ का वीडियो उनकी गले की फांस बन गया है. इस वीडियो की वजह से आयकर विभाग आजकल उनके पीछे है. आयकर विभाग ने गोल्ड मैन के एक कमान की कुर्की के आदेश भी दे दिया है. इस मामले में गोल्ड मैन के साथ उनके साले और पत्नी भी आरोपी बनाए गए हैं.सोशल मीडिया का एक वीडियो बना हैदाराबाद के गोल्ड मैन के गले की फांस बन गया है. (Instagram/chinnagoud_official)Hyderabad Gold Man: हैदराबाद के ‘गोल्ड मैन’ के लिए सोशल मीडिया का एक वीडियो आफत का सबब बन गया है. इसी वीडियो की वजह से हैदराबाद का यह गोल्ड मैन अब आयकर विभाग के राडार में है. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि आयकर विभाग ने बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन के तहत कुर्की तक की कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल यहां हम हैदराबाद के ‘गोल्ड मैन’ के नाम से चर्चित यादगिरी चिन्न गौड़ की कर रहे हैं. बीते दिनों, सोशल मीडिया में इनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें वह सोने की मोटी-मोटी जंजीरों, गोल्ड लॉकेट और गोल्ड वॉच में नजर आए थे. यूट्यूब सहित दूसरे सोशल मीडिया हैंडल में अपलोड होते ही यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा में आ गया था. आयकर विभाग के राडार में कैसे आए ‘गोल्ड मैन’ इस पूरे मामले की शुरूआत हैदराबाद के रायदुर्ग इलाके में स्थिति एक बहुमंजिला इमारत से शुरू हुई. रायदुर्ग नव खालसा गांव में बनी इस बहुमंजिला इमारत में एक ग्राउंड फ्लोर सहित कुछ छह फ्लोर है. हर फ्लोर में दो-दो 2-बीएचके फ्लैट बनाए गए है. यही इमारत बीते कई दिनों से यह इमारत आयकर विभाग के राडार में थी. आयकर विभाग का मानना है कि इस बहुमंजिला इमारत बेनामी लेनदेन की मदद से तैयार की गई है. जांच के दौरान पता चला कि कागजों में यह बहुमंजिला इमारत प्रणय गौड़ के नाम पर दर्ज है. जांच में यह भी सामने आया कि 1 जुलाई 2019 को करी 26.70 लाख रुपए में 222 वर्ग गज का एक प्लॉट रखीदा गया था. इसमें 1.70 लाख रुपए नगद दिए गए थे, जबकि बाकी के 25 लाख रुपए का पेमेंट तीन बैंकिंग ट्रांजेक्शन के जरिए किया गया था. इतनी बड़ी ट्रांजेक्शन के बारे में जब आयकर विभाग को पता चला तो उन्होंने प्रणय गौड़ को खंगालना शुरू किया. जांच में यह सामने आया कि प्रणय गौड़ ने 2019 में जो इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किया था, उसमें उनकी इनकम पूरी तरह से नॉन टैक्सेबल था. यहीं से पूरे मामले ने टर्न ले लिया. आयकर विभाग के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि जिसकी इनकम नॉन टैक्सेबल है, वह इतनी बड़ी इमारत कैसे खड़ी कर सकता है. लिहाजा, प्रणय गौड़ को सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में कई नए खुलासे हुए. पूछताछ में सामने आया प्रणय गौड़ और यादगिरी का कनेक्शन जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इस बहुमंजिला इमारत को बनाने में पूरा रुपया गोल्ड मैन यादगिरी चिन्न गौड़ का लगा हुआ है. यादगिरी रिश्ते में प्रणय गौड़ का जीजा है. प्रणय ने पूछताछ में बताया कि बहुमंजिला इमारत की जमीन और निर्माण के लिए रुपया उसके जीजा यादगिरी ने दिया था. प्रणय ने पूछताछ में यह भी बताया कि 2019 में जब यह संपत्ति खरीदी गई थी, तब वे पढ़ाई कर रहा था. इसी वजह से उनकी कोई टैक्सेबल इनकम नहीं थी. जांच के दौरान, प्रणय न ही अपनी वित्तीय क्षमता को साबित कर सकता और न ही फंड के सही सोर्स के कानूनी दस्तावेज दिखा सका. इसी बीच, आयकर विभाग को पता चला कि इस बहमंजिला इमारत से हर माह 3.20 लाख रुपए की कमाई हो रही है. यह कमाई प्रणय के खातों में ना जाकर, उसके बहनोई यादगिरी की पत्नी, यानी उसकी बहन के खातों में जा रही थी. जिसका संपत्ति पर कोई मालिकाना हक नहीं था. बाद में किराए की यह रकम प्रणय की बहन के खाते से उसके बहनोई यादगिरी के खाते में ट्रांसफर हो जाती थी. पूरी बैंक ट्रांजेक्शन का देखने के बाद आयकर विभाग को साफ समझ में आ गया कि यह टैक्स बचाने के इरादे से रुपयों को एक खाते से दूसरे खाते में घुमाया जा रहा है. इसी बीच, आयकर विभाग की नजर में यादगिरी चिन्न गौड़ का इंटरव्यू वाला वीडियो आ गया. इस वीडियो में यादगिरी चिन्न गौड़ लगभग पूरी तरह से सोने के आभूषणों से लदे हुए थे. यह वीडियो उनकी आलीशान जिंदगी और शानदार लाइफ स्टाइल की साझ झलक दिख रही थी. आयकर विभाग के सामने ‘गोल्ड मैन’ ने कबूली ये बातें इस खुलासे के बाद आयकर विभाग ने गोल्ड मैन यादगिरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में उसने माना कि उसे हर महीने करीब 1.76 लाख रुपए मिलते थे. यह रकम उस रकम की वापसी थी, जो उन्होंने पहले प्रणय को जमीन खरीदने और निर्माण के लिए दी थी. हालांकि पूछताछ के दौरान, वह अपने और प्रणय के बीच किसी तरह के लोन एग्रीमेंट जैसा कोई दूसरा दस्तावेज पेश नहीं कर सका. न ही वह प्रॉपर्टी के इस्तेमाल और फंड के सोर्स का कोई सबूत पेश कर सका. इन्हीं तथ्यों के आधार पर इस बहुमंजिला इमारत को बेनामी माना और उसके कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं. (रिपोर्ट: पीवी रमना कुमार) About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 24, 2026, 18:43 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

