राष्ट्रवाणी: कुरकुरी कटोरी में चटपटा धमका! बैजाताल में फेसम है… ये चाट, कीमत बस 40 रुपयेGwalior Food: कुरकुरी कटोरी में चटपटा धमका! बैजाताल में फेसम है… गुप्ताजी की चाट, कीमत सिर्फ 40 रुपयेEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:42 ISTGwalior Famous Chaat: ग्वालियर 40 रुपये वाली कटोरी चाट स्ट्रीट फूड प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. मैदे की कुरकुरी कटोरी, चटपटे छोले, गुड़ की मीठी चटनी और अनार के दानों से सजी यह चाट अपने बेहतरीन स्वाद और किफायती दाम के लिए शहरभर में जानी जाती है. रिपोर्ट: खुशी बैशंदर ग्वालियर में स्ट्रीट फूड के शौकीनों के बीच एक खास चाट की जबरदस्त चर्चा है. बैजाताल पर गौरव गुप्ता का चाट स्टॉल लगता है. यहां मिलने वाली कटोरी चाट को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. मैदे से बनी कुरकुरी कटोरी और चटपटे स्वादों का संगम लोगों को आकर्षित कर रहा है. यह चाट अपने बेहतरीन जायके के साथ-साथ किफायती कीमत के लिए मशहूर है. यूट्यूब से सीखा चाट बनाने का तरीका गौरव बताते हैं कि उन्होंने लगभग 5 से 6 साल पहले ग्वालियर में कटोरी चाट बेचना शुरू किया था. उस समय शहर में इस तरह की कटोरी चाट बनाने वाला कोई अन्य विक्रेता नहीं था. उन्होंने इंटरनेट और यूट्यूब पर कटोरी चाट बनाने का तरीका देखा. इसके बाद अपने खुद के खास अंदाज में इसे तैयार कर ग्राहकों के सामने पेश किया. रेस्टोरेंट से आधी से कम कीमत पर उपलब्ध गौरव गुप्ता का दावा है कि बड़े रेस्टोरेंट में इस तरह की कटोरी चाट 100 से 120 रुपये तक में मिलती है. वहीं वे अपने स्टॉल पर इसे सिर्फ 40 रुपये में उपलब्ध कराते हैं. यही वजह है कि कम दाम में बेहतरीन स्वाद पाने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं. Advertisementऐसे तैयार होती कुरकुरी कटोरी इस चाट की मुख्य पहचान इसकी कुरकुरी कटोरी ही है. इसे बनाने का तरीका भी बेहद खास है. मैदे को एक स्टील की कटोरी के बाहरी हिस्से पर चिपकाकर कटोरी का आकार दिया जाता है. इसके बाद इसे तेल में अच्छी तरह फ्राई किया जाता है. तलने के बाद मैदे की कुरकुरी कटोरी बनकर तैयार हो जाती है. स्वाद और सामग्री का अनोखा संगम कटोरी तैयार होने के बाद इसमें चटपटे छोले, कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और खास मसाले डाले जाते हैं. साथ ही हरी चटनी, गुड़ से तैयार मीठी सोंठ चटनी, ताजा दही और नायलॉन सेव मिलाए जाते हैं. ऊपर से ताजे अनार के दाने डाले जाते हैं. गौरव का कहना है कि अनार के दाने केवल सजावट के लिए नहीं, बल्कि स्वाद बढ़ाने के लिए डाले जाते हैं. वहीं उनकी मीठी चटनी केवल शुद्ध गुड़ से बनती है, जिसमें कृत्रिम रंग या शक्कर की मिलावट नहीं होती. शहर में बनाई खास पहचान गौरव बताते हैं कि उनकी कटोरी चाट को स्थानीय लोगों ने काफी पसंद किया है. ग्वालियर के किसी भी क्षेत्र में जाने पर लोग उन्हें और उनकी कटोरी चाट को पहचानते हैं. महज 40 रुपये में मिलने वाली यह चाट अब ग्वालियर के स्ट्रीट फूड की एक नई पहचान बन चुकी है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Gwalior,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 19:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

