राष्ट्रवाणी: ‘सुबह-शाम दिक्कत सबसे ज्यादा’, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अतिक्रमण ने बढ़ाई मुसीबतGreater Noida News : ‘सुबह-शाम दिक्कत सबसे ज्यादा’, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर अतिक्रमण ने बढ़ाई मुसीबतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:42 ISTGreater noida ki local news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है. टाउन सेंटर मॉल के सामने से लेकर एक मूर्ति और चार मूर्ति गोलचक्कर के आसपास जाम की समस्या मुसीबत बन गई है. ऑफिस आने-जाने के समय लोगों को काफी देर तक ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ता है. लोकल 18 से स्थानीय निवासी दीक्षा बताती हैं कि सुबह आठ से 11 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक यहां सबसे ज्यादा जाम रहता है. इस चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए. स्थानीय निवासी दीपांशु ने बताया कि किसी जरूरी काम से बाहर निकलने पर भी समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है. सुबह और शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब रहती है. दीपांकर बताते हैं कि टाउन सेंटर मॉल के सामने टी-पॉइंट पर बनाए गए कट के आसपास भी अव्यवस्था है. ग्रेटर नोएडा. यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी लगातार बिगड़ती जा रही है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टाउन सेंटर मॉल के सामने से लेकर एक मूर्ति और चार मूर्ति गोलचक्कर के आसपास जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. ट्रांस सेंट्रल मॉल के पीछे फ्रेंच अपार्टमेंट के पास स्थित चौराहे पर सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. ऑफिस आने-जाने के समय लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. लोकल 18 से स्थानीय निवासी दीक्षा बताती हैं कि ट्रांस सेंट्रल मॉल के पीछे फ्रेंच अपार्टमेंट के पास स्थित चौराहे पर जाम की समस्या काफी गंभीर है. सुबह ऑफिस जाने और शाम को लौटने के दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. सुबह आठ से 11 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक यहां सबसे ज्यादा जाम रहता है. कई बार वाहनों की आवाजाही इतनी धीमी हो जाती है कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है. दीक्षा का कहना है कि इस चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए. ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाने चाहिए, जिससे लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके. यहां समस्या सबसे ज्यादा स्थानीय निवासी दीपांशु ने बताया कि इस इलाके में जाम की समस्या काफी बड़ी हो चुकी है. लोगों को कई बार आधे घंटे तक सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है. किसी जरूरी काम से बाहर निकलने पर भी समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है. सुबह और शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब रहती है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले दीपांकर ने टाउन सेंटर मॉल के सामने टी-पॉइंट और उसके आसपास की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए. वे कहते हैं कि टाउन सेंटर मॉल के पीछे, एक मूर्ति और चार मूर्ति के आसपास सुबह और शाम के समय भारी जाम लगता है. टाउन सेंटर मॉल के सामने टी-पॉइंट पर बनाए गए कट के आसपास भी अव्यवस्था है. बसों के लिए बनी सर्विस लेन का इस्तेमाल बसों की आवाजाही के बजाय दूसरी गतिविधियों में हो रहा है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मॉल की ओर से सर्विस लेन की जगह भी अपने परिसर में शामिल कर ली गई है, जिससे सड़क की उपलब्ध जगह कम हो गई है. इसके अलावा सर्विस लेन पर वाहनों की पार्किंग होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है. ऐसे में कई वाहन चालक गलत तरीके से कट लेकर आगे निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है. दीपांकर के मुताबिक, 130 मीटर रोड की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव भी इस स्थान पर काफी रहता है. Advertisementकदम-कदम पर परेशानी स्थानीय निवासी रितेश कहते हैं कि पहले इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या कम थी, लेकिन अब आबादी के साथ गाड़ियों का दबाव भी काफी बढ़ गया है. ट्रकों और दूसरे भारी वाहनों का आवागमन भी पहले की तुलना में बढ़ा है. कई बार ओवरलोड ट्रक भी यहां से गुजरते हैं. यातायात नियमों का पालन कराने और भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों को ध्यान देना चाहिए. समीर गोयल बताते हैं कि कुछ साल पहले तक इस क्षेत्र की सड़कें खुली और यातायात व्यवस्था बेहतर थी, लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों में स्थिति काफी बदल गई है. अब लोग रोजाना जाम में फंसने को मजबूर हैं. टाउन सेंटर मॉल के आसपास ही नहीं, बल्कि गुलरोजा गोलचक्कर के पास भी यातायात की समस्या देखने को मिलती है. लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 19:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

