राष्ट्रवाणी: 14 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले मां-बाप गिरफ्तार, जानें पूरा मामलाजमशेदपुर में बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, मोबाइल फोन के इस्तेमाल से थे नाराजEdited by:Last Updated:November 27, 2026, 19:50 ISTझारखंड के जमशेदपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है कि इंसानियत से भरोसा उठ जाए. यहां एक माता-पिता ने अपनी 14 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला. जिस उम्र में बच्चों को मां-बाप के प्यार दुलार की जरूरत होती है उस उम्र के अपने ही बच्चे को मां-बाप ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक आदिवासी दंपति को मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल और रील बनाने को लेकर अपनी 14 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने रवींद्र मुर्मू और उसकी पत्नी सुमनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. इससे करीब दो सप्ताह पहले 13 नवंबर को कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह गांव में एक निर्जन खदान से उनकी बेटी का शव बरामद किया गया था. अधिकारी ने बताया कि कनकलता मुर्मू की कथित तौर पर 10 नवंबर को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने शव को निर्जन खदान में फेंक दिया था. आरोपी दंपति ने कथित तौर पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी के लापता होने का दावा कर ग्रामीणों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. घटना का खुलासा 13 नवंबर को शव बरामद होने के बाद हुआ. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी थी. ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में अगले दिन भी सड़क जाम की थी. अधिकारी ने बताया कि शव बरामद होने के बाद दंपति के संदिग्ध व्यवहार से पुलिस को उन पर शक हुआ था, लेकिन ठोस सबूतों के अभाव में जांचकर्ता उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सके थे. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने गहन जांच की और सबूत जुटाए. तकनीकी सहायता और मुखबिरों से मिली सूचनाओं की मदद से हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले.’’ Advertisementइसके बाद दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया. कमलपुर थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि दंपति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. हत्या के कारण के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि माता-पिता को अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर समय बिताने और रील बनाने पर आपत्ति थी. उन्होंने कथित तौर पर बेटी की डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं.About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamshedpur,Purbi Singhbhum,JharkhandFirst Published :November 27, 2026, 19:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- रायपुर: UAE से रायपुर लाया गया शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल, 15 दिनों पहले हुई थी दुबई में गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- सांसत में नए प्रभारी, नेताओं का मनमानी जारी! भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना, तीन दौरों का क्या निकला हश्र? – राष्ट्रवाणी
- सड़क हादसे का शिकार हुई राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, गनमैन और ड्राइवर भी हुए घायल, इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी

