राष्ट्रवाणी: मंडी विवाद: कांग्रेस की पुलिस से भिड़ंत,हाथ में सब्जी लेकर गए जीतू; खूब हंगामाइंदौर मंडी विवाद: कांग्रेस की पुलिस से भिड़ंत, हाथ में सब्जी लेकर गए जीतू पटवारी; खूब हुई धक्का-मुक्कीWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:01 ISTइंदौर में सब्जी मंडी विवाद को लेकर चरम पर पहुंच गया है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है. कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई. कांग्रेस और पुलिस के बीच तीखी बहस और नोंकझोंक देखने मिली. जीतू पटवारी हाथ में सब्जियां लेकर विरोध करने पहुंचे. इसके बाद वह गिरफ्तारी देने भी पहुंचे.कांग्रेस की पुलिस के साथ झड़प (इमेज सोर्स- @jitupatwari)इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी की दुकानें लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार को कांग्रेस और पुलिस वालों के बीच जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें पीसीसी जीतू पटवारी भी शामिल रहे. अब कांग्रेस दोबारा से इस मुद्दे को जीवंत करना चाहती है. इसी वजह से पटवारी हाथों में सब्जियां लेकर फूटी कोठी की तरफ मार्च बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई . खुद दुकान लगाना चाहते हैं जीतू पटवारी बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में खुद ब्रिज के नीचे दुकान लगाना चाहते हैं. इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं. पटवारी ने ब्रिज के नीचे फल-सब्जी का कारोबार शुरू कराने का ऐलान किया है. उनकी तरफ से दो टूक कहा गया है कि हर हाल में सब्जी मंडी शुरू करवाएंगे. प्रशासन के विरोध के बावजूद कांग्रेस मंडी शुरू करने पर अड़ी हुई है. पुलिस ने छावनी में बदला इलाका इससे पहले भी सब्जी विक्रेताओं और पुलिस के बीच विवाद हो चुका है. इसी वजह से इस बार पुलिस ने पूरी तैयारी की है और वह अलर्ट पर है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. वहीं जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. विवादित मंडी स्थल को पुलिस ने बैरिकेडिंग से घेर दिया है. पुलिस, फायर ब्रिगेड और अतिरिक्त सुरक्षा बल की गाड़ियां मौके पर तैनात हैं. इसके अलावा पांच थानों का पुलिस बल, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. गिरफ्तारी देने पहुंचे जीतू पटवारी इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐलान किया कि या तो दुकान लगाने दो या गिरफ्तार करो. इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हो गए. बाद में पटवारी खुद गिरफ्तारी देने पहुंचे. नगर निगम अपर आयुक्त आकाश सिंह ने पटवारी से चर्चा कर मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल और निगम अधिकारियों के बीच बैठक का प्रस्ताव रखा गया. इसके अलावा दूसरे स्थान पर दुकानें लगाने को लेकर चर्चा भी हुई. Advertisement आश्वासन मिलने के बाद पटवारी ने सहमति जताई और पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की. जबकि पटवारी का दावा है कि हमने गिरफ्तारी दी थी, लेकिन आश्वासन के बाद पुलिस ने मौके पर छोड़ दिया. इसके बाद मामला टल गया. पटवारी ने दावा किया कि हमने गिरफ्तारी दी थी, लेकिन आश्वासन के बाद पुलिस ने मौके पर छोड़ दिया. (रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 20:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

