राष्ट्रवाणी: US सेना पर बड़ा अटैक, बंद कर दिया आने-जाने का रास्ता, ‘टॉप सीक्रेट’ चोरी?अमेरिकी सेना पर बड़ा अटैक, बंद कर दिया आने-जाने का रास्ता, क्या चोरी हो गया ‘टॉप सीक्रेट’?Written by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:09 ISTअमेरिकी वायुसेना के सबसे खास क्लाउड नेटवर्क ‘क्लाउड वन’ में हैकर्स के घुसने की खबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता बढ़ा दी है. इस नेटवर्क में सैनिकों के रिकॉर्ड, सामान की सप्लाई, रडार डेटा और हथियारों पर नजर रखने जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियां रहती हैं. मामले की जांच के लिए यूएस साइबर कमांड को लगा दिया गया है. एहतियात के तौर पर सिस्टम में डेटा शिफ्ट करने और नए अपडेट्स डालने का काम रोक दिया गया है, साथ ही कुछ लोगों के एडमिन राइट्स भी हटा लिए गए हैं.अमेरिकी एयरफोर्स पर साइबर अटैकदुनिया की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली अमेरिकी सेना के डिजिटल किले में बड़ी सेंध लग गई है. हैकर्स ने अमेरिकी वायुसेना के सबसे मुख्य क्लाउड नेटवर्क ‘क्लाउड वन’ में घुसपैठ कर ली है. इस साइबर हमले के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर सेना का टॉप सीक्रेट और बेहद सेंसेटिव डेटा, सैनिकों की जानकारी और हथियारों का पूरा हिसाब-किताब रखा जाता है. हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि सुरक्षा के लिहाज से सिस्टम में नए बदलाव और डेटा के आने-जाने के रास्ते यानी माइग्रेशन और अपडेट्स को तुरंत रोक दिया गया है. अब सबसे बड़ा डर ये है कि कहीं हैकर्स के हाथों अमेरिकी सेना का कोई ‘टॉप सीक्रेट’ दस्तावोज या खुफिया जानकारी तो नहीं लग गई?
कैसे पकड़ी गई US Airforce की बड़ी सेंधमारी? रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े पांच लोगों के हवाले से बताया गया है कि इस साइबर अटैक का पता पिछले एक महीने तब चला, जब सिस्टम को अपग्रेड करने का काम चल रहा था. जैसे ही इस घुसपैठ की भनक लगी, पूरे प्लेटफॉर्म का कामकाज रुक गया. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन से हैकर्स हैं, उन्होंने सिस्टम के कितने बड़े हिस्से में घुसपैठ की है और क्या वाकई कोई सीक्रेट डेटा चोरी हुआ है. जब इस मामले पर अमेरिकी वायुसेना से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने किसी खास नेटवर्क या सिस्टम की सुरक्षा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. हालांकि, वायुसेना ने अपने बयान में इतना जरूर कहा कि वो विभाग की जानकारी, सिस्टम और मिशन क्षमताओं को बचाने के लिए लगातार जरूरी कदम उठाते रहते हैं. यूनिवर्सल रिमोट की तरह काम करने वाले हिस्से तक पहुंचे हैकर्स इस हमले की गंभीरता को देखते हुए नुकसान का अंदाजा लगाने के लिए ‘यूएस साइबर कमांड’ की टीम को जांच में लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक हैकर्स ने एक सॉफ्टवोयर की खामी का फायदा उठाकर सीधे ‘क्लाउड वन’ के कंट्रोल प्लेन तक पहुंच बना ली. Advertisementये कंट्रोल प्लेन पूरे सिस्टम को संभालने और चलाने का काम करता है. सूत्र ने इसकी तुलना एक ‘यूनिवर्सल रिमोट’ से की है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी घुसपैठिए के हाथ इस हिस्से का कंट्रोल लग जाए, तो वो मिलिट्री विमानों की मौजूदा स्थिति यानी ऑपरेशनल स्टेटस की जांच कर सकता है या लड़ाकू विमानों के स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई को ट्रैक कर सकता है. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि हैकर्स ने ऐसी किसी जानकारी को देखा या चुराया है या नहीं. हालांकि, अमेरिका की इतनी सिक्योर जगह पर सेंध लगना बहुत बड़ी बात है. US एयरफोर्स में डिजिटल अपडेट और एडमिन अधिकारों पर लगी रोक इस साइबर अटैक के बाद से ‘क्लाउड वन’ प्लेटफॉर्म पर कामकाज पूरी तरह से पटरी से उतरता दिख रहा है. सुरक्षा घेरा सख्त करने और नुकसान को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं. माइग्रेशन पर रोक: वायुसेना के बैक-ऑफिस एप्लिकेशन्स को ‘क्लाउड वन’ पर शिफ्ट करने यानी डेटा को इधर से उधर ले जाने की योजना को फिलहाल पूरी तरह रोक दिया गया है. अपडेट्स ब्लॉक: इस प्लेटफॉर्म पर पहले से चल रहे एप्लिकेशन्स के सॉफ्टवोयर अपडेट्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है, जिसकी वजह से एयर फोर्स का स्टाफ जरूरी सॉफ्टवोयर सुधार भी लागू नहीं कर पा रहा है. अधिकार छीने गए: सुरक्षा जांच के बीच कुछ यूजर्स के एडमिनिस्ट्रेटर अधिकार भी हटा दिए गए हैं, ताकि सिस्टम के भीतर किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि को रोका जा सके. इन सभी जानकारियों को साझा करने वाले पांचों सूत्रों ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बात की है. वहीं, इस हमले में किस सॉफ्टवोयर की कमजोरी का इस्तेमाल किया गया, इसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं हो पाई है. क्यों इतना सेंसेटिव है ‘क्लाउड वन’ नेटवर्क?
साल 2017 में शुरू किया गया ‘क्लाउड वन’ अमेरिकी सेना के सबसे बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म्स में से एक है. इसमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और अल्फाबेट जैसी बड़ी टेक कंपनियों की सेवाएं एक साथ जुड़ी हुई हैं. ये प्लेटफॉर्म अमेरिकी वायुसेना के कर्मचारियों की सैलरी, पर्सनल रिकॉर्ड, लॉजिस्टिक्स और रखरखाव से जुड़े तमाम एप्लिकेशन्स को सपोर्ट करता है. इतना ही नहीं, ये नेटवर्क उत्तरी अमेरिका में एयर डिफेंस रडार डेटा इकट्ठा करने वाले सिस्टम और दुनिया भर में फैले 200 से ज्यादा अमेरिकी वायुसेना ठिकानों पर बम और मिसाइलों की निगरानी करने वाले सिस्टम को भी मदद देता है. यही वजह है कि इस नेटवर्क में किसी भी तरह की घुसपैठ सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बन जाती है. अमेरिकी सरकारी एजेंसियों पर लगातार बढ़ रहा साइबर खतरा ‘क्लाउड वन’ पर हुआ ये हमला ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी सरकारी एजेंसियों को लगातार एक के बाद एक कई साइबर घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है. आधुनिक युद्ध के इस दौर में अब हमले सिर्फ सीमाओं पर बंदूकों या मिसाइलों से नहीं होते, बल्कि कंप्यूटर कोड और सर्वर के जरिए भी लड़े जा रहे हैं. अमेरिकी वायुसेना के इस मुख्य डिजिटल नेटवर्क में सेंध लगना इस बात का बड़ा संकेत है कि दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले रक्षा सिस्टम भी अब साइबर हमलावरों के निशाने पर हैं, और ‘टॉप सीक्रेट’ डेटा को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 27, 2026, 20:09 ISTऔर पढ़ें

