राष्ट्रवाणी: वक्फ समारोह में वंदे मातरम का विरोध, मौलाना को समन पर गरमाई कश्मीर की सियासतवक्फ के कार्यक्रम में मौलाना ने वंदे मातरम का किया था विरोध, अब पुलिस ने भेजा समन तो गरमाई कश्मीर की सियासतReported by:Edited by:Last Updated:November 27, 2026, 20:05 ISTJammu Kashmir Vande Mataram Row: श्रीनगर में आयोजित वक्त दिवस समारोह में आए चीफ गेस्ट किरन रिजिजू की मौजूदगी में वंदे मातरम बजाए जाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है. इस मामले में मौलाना रहमतुल्लाह मीर कासमी को पुलिस समन भेजा गया है. इसके बाद पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने मोर्चा खोल दिया. इस मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर की सियासत गरमा गई है.जम्मू कश्मीर में राजनीति गरमा गई है. जम्मू-कश्मीर में वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में वंदे मातरम गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब धार्मिक बहस से आगे निकलकर सियासी और कानूनी मोड़ ले चुका है. मौलाना रहमतुल्लाह मीर कासमी ने इसका विरोध किया था. अब बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कासमी को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह पूरा वाक्या केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुआ था. वो इस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. इस मुद्दे पर महबूबा मुफ्ती लेकर इल्तिजा मुफ्ती और आगा सैयद रूहुल्लाह जैसे नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अब इसे लेकर घाटी की सियायत पूरी तरह गरमा गई है. श्रीनगर के कार्यक्रम से कैसे शुरू हुआ विवाद पूरे मामले की शुरुआत 23 नवंबर को श्रीनगर के एसकेयूएएसटी कन्वेंशन सेंटर में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित वक्फ दिवस समारोह के दौरान हुई. इस कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जबकि वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ अहमद और कई धर्मगुरु व मौलवी भी मौजूद थे. आयोजन की शुरुआत में वंदे मातरम के सभी छह छंद बजाए गए और कई धर्मगुरुओं व अन्य अतिथियों के खड़े होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके बाद मुस्लिम समुदाय के एक हिस्से में तीखी आलोचना शुरू हुई और कार्यक्रम में शामिल कुछ धर्मगुरुओं को सफाई व माफी तक मांगनी पड़ी. धार्मिक संगठनों की नाराजगी और मौलाना को समन इस पूरे घटनाक्रम पर मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने कड़ा ऐतराज जताया, वहीं जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती ने ऐसे आयोजनों में भागीदारी को इस्लामी कानून के लिहाज से अनुचित बताया. इसी बीच मौलाना अब्दुल राशिद दाऊदी ने धर्मगुरुओं को इस विषय पर औपचारिक फतवा जारी करने की चुनौती भी दी. विवाद के बीच वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम को लेकर आपत्ति जताने के सिलसिले में मौलाना रहमतुल्लाह मीर कासमी को पुलिस द्वारा समन किए जाने की चर्चा ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है. महबूबा मुफ्ती, रूहुल्लाह और इल्तिजा के तीखे सवाल मौलाना को पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम पर आपत्ति जताने के लिए मौलाना रहमतुल्लाह साहब को बुलाया गया और अब शोपियां पुलिस द्वारा कथित तौर पर मीरवाइज मौलवी रिजवान साहब के घर में तोड़फोड़ व दुर्व्यवहार की बातें सामने आई हैं. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उलेमा को राजनीतिक दबाव में लाने की कोशिश हो रही है और आवाज उठाने वालों को डराया जा रहा है. पूर्व सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह के कार्यालय से जारी बयान में एमएमयू की निंदा के बाद मौलाना रहमतुल्लाह मीर कासमी को समन किए जाने को निंदनीय बताया गया और जम्मू-कश्मीर पुलिस से पूछा गया कि यह पूछताछ किस कानून के तहत की गई. वहीं इल्तिजा मुफ्ती ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम बजाए जाने के खिलाफ बोलने पर किसी बुजुर्ग और सम्मानित धर्मगुरु को परेशान करना शर्मनाक है. फिलहाल इस विवाद को लेकर धार्मिक हलकों से लेकर सियासी गलियारों तक बयानबाजी जारी है.About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…Location :Srinagar,Srinagar,Jammu and KashmirFirst Published :November 27, 2026, 20:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

