राष्ट्रवाणी: जयपुर में कांग्रेस का दबदबा, 22 में से 15 पर जमाया कब्जा; भाजपा का क्या हाल?जयपुर में कांग्रेस का दबदबा, 22 पंचायत समितियों में से 15 पर कब्जा; भाजपा का क्या हाल?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:50 ISTJaipur Pradhan Winner List : जयपुर में पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 में से 15 सीटों पर कब्जा किया. बीजेपी को 4 और RLP को 2 सीटें मिलीं. अमरसर, चाकसू, जमवारामगढ़ और रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस-बीजेपी के बीच जीत का अंतर महज एक वोट रहा. वहीं कुछ पंचायत समितियों में प्रत्याशियों ने अच्छे अंतर से जीत हासिल की.ख़बरें फटाफटजयपुर पंचायत चुनाव: 22 में से 15 समितियों पर कांग्रेस का कब्जा.जयपुर. में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में जयपुर जिले के नतीजों ने कांग्रेस को बड़ी बढ़त दिलाई है. जिले की 22 पंचायत समितियों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 15 जगह प्रधान पद पर जीत दर्ज की है. बीजेपी को केवल 4 पंचायत समितियों में सफलता मिली, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया. वहीं, एक पंचायत समिति में निर्विरोध निर्वाचन हुआ. इन नतीजों के साथ जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया. चुनाव में कई जगह मुकाबला काफी करीबी रहा. अमरसर, चाकसू, जमवारामगढ़ और रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस-बीजेपी के बीच जीत का अंतर महज एक वोट रहा. वहीं कुछ पंचायत समितियों में प्रत्याशियों ने अच्छे अंतर से जीत हासिल की. आंधी और शाहपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गईं आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस की माया देवी वर्मा प्रधान निर्वाचित हुईं. वह वार्ड संख्या 2 से चुनी गई थीं. इसी तरह शाहपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस की संतरा गुर्जर निर्विरोध प्रधान बनीं. उन्होंने वार्ड संख्या 4 से जीत हासिल की थी. अमरसर पंचायत समिति में कांग्रेस की समोती देवी मीणा ने केवल एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की. वह वार्ड संख्या 13 से चुनी गई थीं. Advertisementआमेर में कांग्रेस का दबदबा आमेर में कांग्रेस की कलावती प्रधान बनीं. उन्होंने वार्ड संख्या 21 से जीत हासिल करते हुए बीजेपी प्रत्याशी को 14 मतों से हराया. बस्सी पंचायत समिति में कांग्रेस के लालाराम सैनी ने वार्ड संख्या 25 से जीत दर्ज की. उन्होंने 17 मतों के अंतर से प्रधान पद अपने नाम किया. चाकसू में कांग्रेस की संतोष देवी मीणा वार्ड संख्या 14 से प्रधान चुनी गईं. उनकी जीत का अंतर भी केवल एक वोट रहा. इन पंचायत समितियों में कांग्रेस ने दर्ज की जीत गोविंदगढ़ में कांग्रेस की सुमन यादव वार्ड संख्या 10 से प्रधान निर्वाचित हुईं. उन्होंने 6 मतों से जीत हासिल की. जालसू में कांग्रेस की किशन देवी ने वार्ड संख्या 10 से 13 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. झोटवाड़ा में कांग्रेस की मोनिका वार्ड संख्या 7 से प्रधान बनीं. उन्होंने 11 मतों से जीत हासिल की. जोबनेर में कांग्रेस की कमला देवी वार्ड संख्या 15 से 7 मतों के अंतर से जीतीं. किशनगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस के मदन उर्फ पप्पू ने वार्ड संख्या 9 से 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. कोटखावदा में कांग्रेस की अनोखी देवी वार्ड संख्या 15 से 5 मतों से प्रधान बनीं. माधोराजपुरा में कांग्रेस की प्रियंका ने वार्ड संख्या 1 से 6 मतों के अंतर से जीत हासिल की. फागी में कांग्रेस के कैलाश चन्द चौधरी वार्ड संख्या 3 से 5 मतों से विजयी रहे. रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस की गीता मौर्य ने वार्ड संख्या 5 से महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की. टूंगा में कांग्रेस के रामफूल चन्द वार्ड संख्या 2 से 7 मतों के अंतर से प्रधान निर्वाचित हुए. बीजेपी को इन 4 पंचायत समितियों में मिली जीत बीजेपी ने जिले की चार पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत हासिल की. चौमूं में बीजेपी के रामगोपाल मीणा वार्ड संख्या 3 से प्रधान बने. उन्होंने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. जमवारामगढ़ में बीजेपी के दीपक कुमार वार्ड संख्या 10 से केवल एक वोट के अंतर से विजयी रहे. मौजमाबाद में बीजेपी के नन्दू ने वार्ड संख्या 6 से 3 मतों के अंतर से जीत हासिल की. सांभरलेक में बीजेपी के दशरथ सिंह वार्ड संख्या 5 से 6 मतों के अंतर से प्रधान चुने गए. दूदू और सांगानेर में RLP का कब्जा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी जयपुर जिले में दो पंचायत समितियों में जीत दर्ज की. दूदू पंचायत समिति में RLP की देवी वार्ड संख्या 3 से प्रधान निर्वाचित हुईं. उन्होंने 3 मतों के अंतर से जीत हासिल की. वहीं सांगानेर पंचायत समिति में RLP की सीमा चौधरी ने वार्ड संख्या 5 से जीत दर्ज की. उन्होंने 7 मतों के अंतर से प्रधान पद अपने नाम किया. इस तरह जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के नतीजों में कांग्रेस 15 सीटों के साथ सबसे आगे रही. बीजेपी को 4 और RLP को 2 सीटें मिलीं. आंधी और शाहपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गईं. इन नतीजों ने जिले में पंचायत समिति स्तर पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति दिखा दी है. About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,Jaipur,RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 19:50 ISTऔर पढ़ें

