राष्ट्रवाणी: राजसमंद में कुमावत समाज की नाराजगी ने बदला चुनावी खेल, मंजू देवी बनीं प्रधानराजसमंद में कुमावत समाज की नाराजगी ने बदला चुनावी खेल, निर्दलीय मंजू देवी कुमावत बनीं प्रधानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:12 ISTRajasmanad Pradhan Chunav Affected By Kumawat Community : राजसमंद पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कुमावत समाज की नाराजगी के चलते बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी कुमावत 13 वोट पाकर नई प्रधान चुनी गईं. कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया था. राजसमंद कुमावत समाज के अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर न्यूज18 राजस्थान से खास बातचीत की.ख़बरें फटाफटनिर्दलीय मंजू देवी कुमावत बनीं प्रधानराजसमंद. पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में इस बार ऐसा सियासी उलटफेर हुआ, जिसने बीजेपी और कांग्रेस दोनों के समीकरण बदल दिए. कुमावत समाज की नाराजगी का असर चुनाव में साफ दिखाई दिया. समाज के दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ऐसी स्थिति बना दी कि प्रधान पद का फैसला उन्हीं के हाथ में आ गया. आखिरकार निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी कुमावत प्रधान चुनी गईं. उन्हें चुनाव में 13 वोट मिले. इस चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. राजसमंद पंचायत समिति को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार कुमावत समाज के निर्दलीय प्रत्याशियों ने पार्टी के सियासी किले में सेंध लगा दी. कांग्रेस ने भी प्रधान पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा और निर्दलीय मंजू देवी कुमावत को समर्थन देने की बात कही. इसके बाद मुकाबला मंजू देवी और बीजेपी की बसंत कंवर के बीच रह गया. 25 वार्डों में बीजेपी को 12 और कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं राजसमंद पंचायत समिति में कुल 25 वार्ड हैं. चुनाव परिणाम में बीजेपी ने 12 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 11 सीटें आई थीं. वहीं कुमावत समाज के दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर पंचायत समिति पहुंचे. इनमें मंजू देवी कुमावत और रीना देवी कुमावत शामिल थीं. इन दोनों निर्दलीय सदस्यों की जीत के बाद प्रधान चुनाव का पूरा गणित बदल गया. बीजेपी और कांग्रेस के पास अपने-अपने सदस्य थे, लेकिन बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जरूरी हो गया था. ऐसे में दोनों निर्दलीय प्रत्याशी किंगमेकर बन गए. कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार, मंजू देवी को दिया समर्थन प्रधान पद के चुनाव में निर्दलीय मंजू देवी कुमावत ने नामांकन दाखिल किया. बीजेपी की ओर से बसंत कंवर ने भी पर्चा भरा. कांग्रेस की तरफ से किसी भी प्रत्याशी ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया. पार्टी ने निर्दलीय मंजू देवी कुमावत को समर्थन देने की बात कही. इसके बाद मुकाबला सीधे मंजू देवी कुमावत और बीजेपी की बसंत कंवर के बीच हो गया. मतदान में मंजू देवी कुमावत को 13 वोट मिले और वह प्रधान चुनी गईं. इस जीत के साथ ही राजसमंद पंचायत समिति में बीजेपी को बड़ा झटका लगा. Advertisement कुमावत समाज की नाराजगी बनी चुनाव का बड़ा मुद्दा राजसमंद जिले में चुनाव के दौरान कुमावत समाज की नाराजगी लगातार चर्चा में रही थी. समाज के दो निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत को इसी नाराजगी के राजनीतिक असर के तौर पर देखा जा रहा था. अब प्रधान पद पर मंजू देवी कुमावत की जीत के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है. मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और पार्टी के अन्य नेता भी इस मामले पर नजर बनाए हुए थे. समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत की जा रही थी. इसके बावजूद पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा. राजसमंद कुमावत समाज के अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर न्यूज18 से खास बातचीत की. इस चुनाव ने यह दिखा दिया कि स्थानीय स्तर पर समाज की नाराजगी और निर्दलीय सदस्यों की भूमिका बड़े राजनीतिक दलों के लिए भी चुनौती बन सकती है.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Udaipur,RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 19:12 ISTऔर पढ़ें

