राष्ट्रवाणी: Pune Air Show के दौरान आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के फाइटर जेटPune Air Show: भारतीय वायुसेना ने आसमान में दिखाई ताकत, लड़ाकू विमानों के करतबों ने मोहा मनEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:03 ISTएयर शो में लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया. आसमान में दिल और शानदार फॉर्मेशन बनाते विमानों को देखकर लोग रोमांचित हुए. दर्शकों ने पायलटों के प्रदर्शन को प्रेरणादायी.पुणे एयर शो में करतब दिखाते भारतीय फाइटर जेटपुणे: महाराष्ट्र के पुणे स्थित वायुसेना स्टेशन लोहगांव में भारतीय वायुसेना के एयर शो का आयोजन किया गया. एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े. आसमान में करतब दिखाते लड़ाकू विमानों और एयरोबेटिक टीम के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग इसे देखने पहुंचे थे. एयर शो के दौरान आसमान में पायलटों ने एक के बाद एक हैरतअंगेज करतब दिखाए. कभी विमानों ने दिल का आकार बनाया, तो कभी अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विमानों की गर्जना और उनकी सटीक उड़ान ने लोगों के दिलों में देशभक्ति और गर्व की भावना को और गहरा कर दिया. VIDEO | Pune: The Indian Air Force holds an air show at Lohegaon under the ‘Know Your Forces’ campaign. Air Commodore Satbir Singh Rai VM, Air Officer Commanding, says, “We’ve had a ‘Know Your Forces’ day, wherein we invited about 13,000 schoolchildren who actively participated in today’s display. The aim of this activity was to inspire youngsters to join the armed forces. We received a very positive response from the children as well as guests from Pune city.” (Full video available on PTI Videos – — Press Trust of India (@PTI_News) एयर शो ने दर्शकों को किया रोमांचित एयर शो देखने पहुंची हिरदेश सिंह ने आईएएनएस से अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते हुए उन्होंने विमानों को दूर से कई बार देखा है लेकिन इतने करीब से देखना बेहद रोमांचित करने वाला अनुभव है. उन्होंने कहा कि पायलट जिस तरह से उड़ान भर रहे हैं और अलग-अलग आकार बना रहे हैं, वह दिल को छू लेने वाला है. हिरदेश सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन न सिर्फ रोमांचक है बल्कि प्रेरणादायी भी है. उन्होंने कहा कि यहां स्कूल के बच्चे भी आए हैं, जो इस शो से प्रेरणा लेकर देशभक्ति के भाव के साथ जाना चाहते हैं. बच्चे देश के प्रति समर्पित होकर भविष्य में वायुसेना में शामिल होकर अपना योगदान देंगे. सूर्यकिरण टीम के एयरोबेटिक्स ने सभी को किया हैरान दूसरे दर्शक निखिल ने भी एयर शो को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि उनका यह पहला अनुभव था और उन्हें बहुत अच्छा लगा. फ्लाइट्स डिस्प्ले को बहुत अच्छे तरीके से आयोजित किया गया था. सूर्यकिरण टीम के एयरोबेटिक्स ने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा कि एयर शो के दौरान अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए गए, जो वाकई बहुत अच्छे थे. Advertisement‘भारतीय होने पर और बढ़ा गर्व’ एयर शो देखने आई एक महिला दर्शक ने भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह अद्भुत अनुभव है. यह उनका पहली बार है और इतने सारे हवाई जहाजों को देखना शानदार लगा. उन्होंने कहा कि वह खास तौर पर अपने बेटे को यह अनुभव कराना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि यह सब देखकर भारतीय होने पर और ज्यादा गर्व महसूस होता है. यह ऐसा अनुभव है, जिससे रोंगटे खड़े हो जाते हैं.Location :Pune,MaharashtraFirst Published :November 27, 2026, 18:03 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

