राष्ट्रवाणी: संसद की विशेष बैठक पर खरगे ने बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग, DMK-AAP आमंत्रितसंसद के विशेष सत्र में सरकार अगले सप्ताह ला सकती है 2 अहम बिल, खरगे ने कल बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 16:48 ISTरकार ने अगले सप्ताह संसद की विशेष बैठक बुलाई है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया ब्लॉक की बैठक अपने आवास पर रखी है. बैठक में संभावित परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा होगी. द्रमुक, आम आदमी पार्टी और बीजद को भी आमंत्रित किया गया है.नई दिल्ली: सरकार ने अगले सप्ताह से संसद की विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है. इस बीच विपक्षी दलों में राजनीतिक हलचल मच गई है. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को इंडिया ब्लॉक की मीटिंग अपने आवास पर बुलाई है. इस मीटिंग में इंडिया ब्लॉक के नेता संसद की विशेष बैठक में लाए जाने वाले परिसीमन से संबंधित संभावित संविधान संशोधन विधेयक से जुड़ी रणनीति पर चर्चा करेंगे. दरअसल, सरकार ने मॉनसून सत्र के दूसरे भाग के तहत 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की विशेष बैठक बुलाई है. सूत्रों ने बताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के सदन के नेता बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही द्रमुक, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल (बीजद) सहित उन दलों को भी इस मीटिंग में आमंत्रित किया गया है, जो सत्तारूढ़ एनडीए के साथ नहीं हैं. संसद की विशेष बैठक में हो सकते हैं 2 अहम बिल मालूम हो कि संसद के वर्तमान मानसून सत्र के दूसरे भाग के तहत लोकसभा की विशेष बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से बुलाई गई है. माना जा रहा है कि सरकार इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने का प्रयास कर सकती है. DMK ने दोहराया तमिलनाडु की सीटें नहीं होने देंगे कम विपक्षी गठबंधन सरकार के इस कदम का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए आपसी एक vता मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. परिसीमन संबंधी विधेयक पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के रुख को लेकर जारी अटकलों के बीच के पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी को कम नहीं किया जाना चाहिए. द्रमुक नेता ने कहा कि राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना पर आधारित है और इसे इसी आधार पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई थी. उन्होंने मांग की कि अगले 25 सालों तक भी इसी आधार पर लोकसभा की सीट का परिसीमन किया जाना चाहिए।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया हताश होने का आरोप कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हताश हैं और लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहते हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने इसे संविधान पर हमला करार देते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के इस कदम का पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करेगा.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 27, 2026, 16:47 ISTऔर पढ़ें

