राष्ट्रवाणी: How To Remove Fuzz From Clothes: उत्तर भारत में अब शाम और सुबह हल्की-हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. ऐसे में लंबे समय से अलमारी में रखे स्वेटर और गर्म कपड़े एक बार फिर बाहर निकलने लगे हैं. लेकिन कई बार इन्हें पहनने से पहले एक परेशानी नजर आती है. स्वेटर पर छोटे-छोटे रोएं और कपड़े के रेशे चिपके होते हैं. खासकर पसंदीदा स्वेटर पर ये रोएं दिख जाएं तो उसे पहनने का मन ही नहीं करता. कपड़ों से इन रोयों को हटाने के लिए आमतौर पर लिंट ब्रश या रोलर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अगर घर में ये दोनों चीजें नहीं हैं, तो भी काम चल सकता है. कपड़े धोने और साफ करने के एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे आसान तरीके बताए हैं, जिनसे स्वेटर और दूसरे कपड़ों से लिंट और रोएं हटाए जा सकते हैं. अगर स्वेटर पर रोएं ज्यादा हैं या कपड़े पर पिलिंग यानी छोटे-छोटे गुच्छे बन गए हैं, तो फैब्रिक शेवर काम आ सकता है. यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसे कपड़ों से लिंट, रोएं और फज हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसे कॉटन, ऊन और पॉलिएस्टर जैसे कई कपड़ों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे कपड़े पर हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाना चाहिए. हालांकि नाजुक कपड़े पर इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें, ताकि यह पता चल सके कि उससे कपड़े को नुकसान तो नहीं होगा. अगर घर में फैब्रिक शेवर नहीं है, तो साधारण रेजर भी काम आ सकता है. जिस तरह शेविंग के लिए रेजर इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह इसे कपड़े की सतह पर बहुत सावधानी से चलाया जा सकता है. लेकिन इसमें ज्यादा दबाव डालने या बार-बार रेजर चलाने से बचें. नाजुक कपड़ों पर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. लिंट हटाने के लिए डक्ट टेप या चौड़े पैकिंग टेप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. टेप को हाथ के चारों ओर इस तरह लपेटें कि उसका चिपचिपा हिस्सा बाहर रहे. अब इसे कपड़े के उन हिस्सों पर हल्के से लगाएं, जहां रोएं चिपके हैं. हर बार साफ टेप का इस्तेमाल करें, ताकि निकले हुए रोएं वापस कपड़े पर न चिपकें. बेहतर नतीजे के लिए टेप को इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी देर फ्रीजर में भी रखा जा सकता है. ठंडा टेप लिंट को ज्यादा अच्छी तरह पकड़ने में मदद कर सकता है. कपड़े धोते समय सफेद सिरके का इस्तेमाल भी लिंट कम करने में मदद कर सकता है. इसके लिए वॉशिंग मशीन के रिंस साइकल के दौरान आधा कप डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर फैब्रिक सॉफ्टनर वाले डिस्पेंसर में डालने की सलाह दी गई है. यह एक नेचुरल फैब्रिक सॉफ्टनर की तरह काम करता है और कपड़े से लिंट को अलग करने में मदद कर सकता है. खासकर तौलिये और स्वेटर जैसे ज्यादा लिंट वाले कपड़ों के लिए यह तरीका उपयोगी बताया गया है. स्वेटर को हर बार ड्रायर में न सुखाएं कपड़ों को सुखाने का तरीका भी लिंट और स्टैटिक को प्रभावित कर सकता है. जब संभव हो तो कपड़ों को हैंगर पर टांगकर सुखाएं. अगर ड्रायर इस्तेमाल कर रहे हैं तो कपड़ों को पूरी तरह सूखने से थोड़ा पहले निकालकर बाकी समय हवा में सूखने दें. कपड़ों को धोने, सुखाने और पहनने के दौरान होने वाले घर्षण से कपड़े के छोटे रेशे अलग होते हैं. यही रेशे बाद में रोयों और लिंट के रूप में नजर आने लगते हैं. हैंग ड्राइंग से स्टैटिक बिल्डअप कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे लिंट के कपड़े से चिपकने की समस्या भी कम हो सकती है. इसके लिए एक साफ स्पंज को हल्का गीला करें और अच्छी तरह निचोड़ लें. अब स्पंज के नरम हिस्से को कपड़े की सतह पर धीरे-धीरे चलाएं. कपड़े को बहुत ज्यादा गीला करने से बचें. स्पंज को एक ही दिशा में चलाने से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं. नाजुक कपड़ों पर स्पंज का खुरदरा हिस्सा इस्तेमाल न करें. कपड़ों में मौजूद स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी भी रेशों को आपस में चिपकाने का काम कर सकती है. ऐसे में एंटी-स्टैटिक स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे कपड़े पर लगाने से लिंट के चिपकने और स्टैटिक क्लिंग को कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि स्प्रे का इस्तेमाल हमेशा उसके पैकेट पर दिए निर्देश के मुताबिक करें और जरूरत से ज्यादा स्प्रे न करें, क्योंकि इससे कपड़े पर रेजिड्यू रह सकता है. ड्रायर शीट को कपड़े पर उसी तरह रगड़ा जा सकता है जैसे लिंट रोलर इस्तेमाल करते हैं. इसे एक ही दिशा में चलाने से कपड़े से लिंट हटाने में मदद मिल सकती है. यह खासकर पॉलिएस्टर और सिंथेटिक जैसे कपड़ों पर काम आ सकता है. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला एआई-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस – nothing confirms december 8 लॉन्च date for its expected first screenless ai hardware device – राष्ट्रवाणी
- Accident : भटगांव में पेड़ से टकराकर धनुष की तरह मुड़ी कार; युवक की मौत—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बड़ी वारदात, हत्या के बाद चोरी की बाइक से बांधी लाश; फिर आग लगाकर जलाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली दो साल की बच्ची की मौत, दुष्कर्म की आशंका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: सोनू निगम की आवाज से गूंजी रायपुर-मुंबई फ्लाइट: यात्रियों की फरमाइश पर गाया ‘बिजुरिया’ और ‘कल हो ना हो’ – राष्ट्रवाणी
- चंद्रबाबू नायडू ने रेयर अर्थ कॉर्पोरेशन, एपीएमडीसी आईपीओ – भारतीय पीएसयू की योजना बनाई है
- ‘जय जवान, जय किसान’ की तर्ज पर अब एक्सप्लोरेशन क्रांति: अनिल अग्रवाल के 3 दमदार प्रस्ताव; 3 गुना होगा रोजगार और ‘₹’ मजबूत – l agarwal 3 proposals for india industrial growth after pm modi ficci speach – राष्ट्रवाणी

