राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर, 28 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और उनके वाहन चालक घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर शाम बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर खरोरा थाना क्षेत्र में हुआ।
उन्होंने बताया कि वर्मा पड़ोसी जिले बलौदाबाजार-भाटापारा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। कार में उनके साथ उनका बेटा और एक सुरक्षाकर्मी भी सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, खरोरा थाना क्षेत्र में उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।
इस हादसे में वर्मा (59) और उनके वाहन चालक को चोटें आईं, जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वर्मा को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वर्मा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए घटना पर चिंता जताई और वर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Web Title: छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल मोदी सरकार कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: जीतन राम मांझी रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात? हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा!
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत! हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये जंगल में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना, देखकर जवान भी रह गए हैरान, 33 सोने के बिस्किट बरामद बलरामपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत, दो बच्चे घायल दुबई से भारत लाया गया शराब घोटाला मामले का आरोपी गिरफ्तार

