राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Surajpur 5 Police Suspension: छत्तीसगढ़ में टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने इस वजह से लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला /image: एआई Generated दरअसल, 27 नवंबर को प्रतापपुर बस स्टैंड के पास पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया था।
जिसमें मौके से 99 हजार 600 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, सात मोबाइल फोन और कई वाहन जब्त किए गए, लेकिन इस कार्रवाई का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि जुए के इस पूरे खेल में स्थानीय पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। आरोप है कि प्रतापपुर निवासी जयभगवान अग्रवाल पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से जुआ का फड़ संचालित करवा रहा था।
ऐसे में अब सवाल ये है कि थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआ का फड़ चलता रहा और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी या फिर सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं की गई? वहीं, इस मामले में अब पुलिस अधीक्षक ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी योगेश कुमार पटेल ने प्रतापपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पुरैना, उपनिरीक्षक विवेक खलखो और तीन आरक्षकों राजेश तिवारी, भीमेश आरमो तथा राजकुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सूरजपुर भेज दिया है।
वहीं, इसके साथ ही एसडीओपी अनूप एक्का को एक हफ्ते के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जुए के इस फड़ को किसका संरक्षण हासिल था? क्या पुलिस की मिलीभगत से लंबे समय से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा था?
और क्या जांच में सिर्फ पांच पुलिसकर्मियों के नाम सामने आएंगे या इस पूरे नेटवर्क की परतें और भी खुलेंगी? उत्तर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Surajpur TI Five Policemen Suspended Gambling Case पुलिस विभाग ने नौकरी का सुनहरा मौका, कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात?
हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश पौड़ी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, मृतकों में सात महिलाएं है शामिल 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा! छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इस दिग्गज स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया टीम से किया गया बाहर, जानें वजह अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत!
हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये आखिर कौन होगा यूपी में भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले सीएम योगी ने किया बड़ा खुलासा
