राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): बलरामपुर, 28 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कल्ला भट्टा के पास बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित ठाकुराई टोला निवासी अखिलेश कुमार (40) अपनी मां पूनम (60), बेटे दिव्यांश (14) और बेटी निष्ठा (8) के साथ लखीमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
इसी दौरान उनकी कार कल्ला भट्टा के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अखिलेश और उनकी मां पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल बच्ची निष्ठा ने बताया कि वह 26 नवंबर को अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए नानी के घर गई थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे वह परिवार के साथ वहां से निकली थी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है।
Web Title: बलरामपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत, दो बच्चे घायल रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात? हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा! छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत!
हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये जंगल में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना, देखकर जवान भी रह गए हैरान, 33 सोने के बिस्किट बरामद दुबई से भारत लाया गया शराब घोटाला मामले का आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने इस वजह से लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला उप्र के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें : योगी आदित्यनाथ

