रायपुर। छत्तीसगढ़ में 25वें स्थापना दिवस की प्रदेशभर में धूम है. प्रदेश में 5 दिनों तक राज्योत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें रोजाना अलग-अलग कलाकार मनमोहक प्रस्तुति दे रहे हैं. आज रजत उत्सव के तीसरे दिन नवा रायपुर राज्योत्सव में मशहूर सिंगर भूमि त्रिवेदी, पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले समेत सूफी नाइट समेत कई कलाकार समा बांधेंगे. शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी.

छत्तीसगढ़ राज्य रजत उत्सव के तीसरे दिन आज पार्श्वगायक भूमि त्रिवेदी अपनी आवाज की जादू चलाएंगी. इसके अलावा कलाकार महेंद्र चौहान एंड बैंड और पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले भी मनमोहक प्रस्तुति देंगी. साथ ही सूफी गायक राकेश शर्मा भी परफॉर्म करेंगे. आज शाम कलाकार घनश्याम महानंद पारंपरिक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति देंगे.

कल अंकित तिवारी करेंगे परफॉर्म
4 नवंबर को राज्य उत्सव के चौथे दिन बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी परफॉर्मेंस देंगे. वह अपनी आवाज का जादू चलाएंगे. इसके अलावा कला केन्द्र रायपुर बैण्ड, रेखा देवार की लोकगीत, प्रकाश अवस्थी के लोकमंच की प्रस्तुति होगी. वहीं, 5 नवंबर को कैलाश खेर रायपुर आ रहे हैं. इस दिन पूनम विराट तिवारी रंग छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति देंगी, जबकि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

बता दें कि इस साल पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाया जा रहा है. 1 से 5 नवंबर तक विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का माध्यम बनेगा.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version